फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Fafund Kanpur memo sent

फफूंद कानपुर मेमो रवाना

Sun, 08 Nov 2015 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Sun, 08 Nov 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
Fafund Kanpur memo sent
कानपुर फफूंद वाया रूरा चलने वाली मेमो सज धजकर रविवार को फफूंद रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। मेमू को हरी अकबरपुर के सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने भाजपा नेताओं एवं रेल अधिकारियों की मौजूदगी में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नई ट्रेन के स्वागत के लिए पूरे जिले से सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे। इस मौके पर लोगों ने दीपावली को दिया गया तोहफा बताते हुए खुशी जताई।
विज्ञापन


फफूंद कानपुर वाया रूरा मेमो शनिवार को रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने रूरा पर हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया था। मेमू सवा नौ बजे पहुंचने वाली ट्रेन पहले ही दिन लेट पहुंची। इस कारण व्यापारी मायूस होकर घर वापस लौट गए थे। रविवार की सुबह सांसद देवेंद्र सिंह भोले फफूंद कानपुर मेमो को हरी झंडी दिखाने पहुंचे।
विज्ञापन


जिलेवासियों के उत्साह का आलम यह था कि सुबह साढ़े पांच बजे ही जिले भर से लोग फफूंद रेलवे स्टेशन पहुंचने प्रारंभ हो गए। ठीक सवा 6 बजे सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने गेल महाप्रबंधक एके श्रीवास्तव, पूर्व एमएलसी अशोक दुबे, भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता की मौजूदगी में ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर जिला महामंत्री लाखन सिंह राजपूत, राजेंद्र सिंह राजू, मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्श दात्री समिति सदस्य प्रेमकुमार गुप्ता, नरेश टेसू पोरवाल, राजेश पोरवाल, सभासद अरविंद पोरवाल, राकेश भारतीय, साधना पोरवाल, मानवेंद्र पोरवाल, सभासद अजय पोरवाल, दीपक भदौरिया, नवीन गणेश पोरवाल, अजय पैराडाइज, सर्वेश भदौरिया, अमित चतुर्वेदी, ईशू विश्नोई, नवीन पोरवाल, अरुण बाजपेई, टीटू यादव, आशीष गुप्ता, आशीष तिवारी, टीटी अहमद, राजू वर्मा, अटल बिहारी चतुर्वेदी, डा.भगवती दुबे, विनायक राव शाक्य, आदि मौजूद रहे।


ट्रेनों के ठहराव को मिला प्रतिनिधि मंडल
दिबियापुर (औरैया)। सामाजिक संस्था ‘दिबियापुरऱ् एक पहल जरुरत की’ के सदस्यों ने फफूंद रेलवे स्टेशन का नाम दिबियापुर कराने की अपनी मुहिम को आगे बढ़ाते हुए सांसद देवेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा। इटावा आगरा मेमो को भी फफूंद से चलाए जाने, जोधपुर हावड़ा ट्रेन का फफूंद में ठहराव, कानपुर से जंमूतवी वाया मेरठ सिटी चलने वाली साप्ताहिक ट्रेन का ठहराव फफूंद में किए जाने की मांगे की। सांसद देवेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें रेल अधिकारियों से सूचना मिली है कि आगरा इटावा मेमू को फफूंद से चलाए जाने की संस्तुति की जा चुकी है। कुछ तकनीकी कारणों से ट्रेन का फफूंद तक आना अटका हुआ है। उन्होंने कहा कि 26 नवंबर के बाद लोकसभा प्रारंभ होगी।


इटावा सांसद की नामौजूदगी आज फिर भाजपाइयों को खली
दिबियापुर ( औरैया )। रविवार को फफूंद रेलवे स्टेशन से नई ट्रेन के चलने के दौरान क्षेत्रीय सांसद अशोक दोहरे नदारद रहे। उनकी नामौजूदगी भाजपा नेताओं को खली। रेलवे स्टेशन पर पहुंचे लोग भी तरह तरह की चर्चा करते दिखाई दिए। स्थानीय भाजपा नेताओं का कहना है कि भाजपा के चाहे सांगठनिक कार्यक्रम हो या फिर सामाजिक भाजपा सांसद की नामौजूदगी से पार्टी को नुकसान पहुंच रहा है।



फफूंद स्टेशन को बनाया जाएगा आदर्श स्टेशन
दिबियापुर ( औरैया )। वर्ष 2015-16 के लिए फफूंद रेलवे स्टेशन को ए ग्रेड का दर्जा देते हुए आदर्श रेलवे स्टेशन के लिए चयनित किया गया है। जिसके चलते स्टेशन पर कई सुविधाएं बढ़ेगी। इसमें स्टेशन बिल्डिंग का इंप्रूवमेंट, रिटायरिंग रूम, स्नानगृह एवं टीवी के साथ अपर क्लास प्रतीक्षालय, टीवी एवं बाथरूम के साथ अन्य  क्लास प्रतीक्षालय, महिला स्नानगृह के साथ अलग से महिला प्रतीक्षालय, सामान रखने के लिए क्लाक रुम, यात्रियों को सूचना देने के लिए कंप्यूटर आधारित सिस्टम, प्रीपेड एवं रेडियो टैक्सी बूथ, इलेक्ट्रानिक ट्रेन इंडीकेटर बोर्ड या प्लाज्मा टीवी ट्रेन इंडीकेटर सिस्टम, फिजिविलटी होने पर लिफ्ट एवं ऐसेलरेटर सुविधा, पे एंड यूज ट्वायलेट, हाईलेवल प्लेटफार्म, कोच इंडीकेटर बोर्ड, विकलांगों के लिए स्टेशन पर प्रवेश के लिए रैंप, विकलांगों के लिए अलग से पार्किंग, मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट आदि सुविधाएं मिलेगीं। अकबरपुर सांसद देवेंद्र सिंह भोले का कहना है कि इन सभी पर जल्द ही काम प्रारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed