फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   fafoond railway station

औरैया: फफूंद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्मों पर लगने शुरू होंगे कोच इंडीकेशन बोर्ड

Thu, 30 Jul 2020 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
fafoond railway station
दिबियापुर (औरैया)। ए-क्लास व आदर्श रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों पर चढ़ने वाले यात्रियों को अपना कोच तलाशने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। शुक्रवार से फफूंद रेलवे स्टेशन पर कोच इंडीकेशन बोर्ड लगने शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

फफूंद रेलवे स्टेशन इटावा एवं कानपुर रेलवे स्टेशनों के बीच सर्वाधिक आमदनी देने वाला रेलवे स्टेशन है। इसे ए-क्लास आदर्श रेलवे स्टेशन घोषित किया जा चुका है। स्टैंडर्ड के अनुरूप सुविधाएं देने के लिए रेलप्रशासन प्रयत्नशील है। इसी के तहत फफूंद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 2 एवं 3 पर कोच इंडीकेशन डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन फफूंद के टेलीकाम विभाग के एसएसई रंजीत का कहना है कि फिलहाल अप एवं डाउन मेन लाइन के लिए बने प्लेटफार्म संख्या 2 एवं 3 पर 25-25 कोच इंडीकेशन डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाएंगे। बोर्ड लगाने वाली टीम इटावा रेलवे स्टेशन पर काम कर रही है। गुरुवार तक इटावा में काम समाप्त होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को फफूंद रेलवे स्टेशन पर कोच इंडीकेशन बोर्ड लगने शुरू हो जाएंगे। इसके साथ ही ट्रेनों के आवागमन की सूचना के लिए रेलवे स्टेशन फफूंद के फुट ओवरब्रिज पर 3 सिंगल लाइन डिस्प्ले बोर्ड भी लगाए जाने हैं। अभी प्लेटफार्मों पर 5 सिंगल लाइन डिस्प्ले बोर्ड लगे हैं।

बता दें कि अभी प्लेटफार्म पर पहुंचने वाले यात्रियों को ट्रेनों में लगे कोच को तलाशने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। कई बार तो यात्री अपना कोच तलाश ही नहीं पाते और ट्रेन चल देती है। कोच इंडीकेशन बोर्ड लग जाने से यात्रियों को काफी सहूलियत होगी। फफूंद में पहले भी कई यात्री सुविधाओं में इजाफा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed