फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Eye patients increased due to heat, complaints of burning and watering

Auraiya News: गर्मी से बढ़े नेत्र रोगी, जलन व पानी आने की शिकायत

Mon, 16 Jun 2025 05:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 16 Jun 2025 05:53 PM IST
विज्ञापन
Eye patients increased due to heat, complaints of burning and watering
अस्पताल में मरीज की आंख की जांच करते डॉक्टर। - फोटो : अस्पताल में मरीज की आंख की जांच करते डॉक्टर।
बिधूना। भीषण तपन और गर्म हवा से अब आंखों के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। सरकारी व निजी अस्पतालों में आंखों में जलन, पानी आना व लालिमा आने के मरीज आ रहे हैं। इसके 20 से 25 मरीज रोजाना नेत्र चिकित्सालय के ओपीडी में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


इन दिनों तापमान में उतार-चढ़ाव से भीषण गर्मी के साथ उमस अधिक हो गई है। कभी गर्म हवाओं के थपेड़े तो कभी चिलचिलाती धूप से अब आंखें प्रभावित होने लगी हैं। डॉ. राममनोहर लोहिया नेत्र चिकित्सालय व निजी क्लीनिकों में नेत्र रोगियों की संख्या बढ़ गई है।
विज्ञापन


लोग आंखों में जलन, आंखें लाल होने, आंखों में पानी, सूजन, एलर्जी और सूखेपन की शिकायत लेकर नेत्र अस्पताल पहुंच रहे हैं। एलर्जी और कंजक्टिवाइटिस के भी मरीज आ रहे हैं। नेत्र रोग विभाग की ओपीडी में सोमवार को 22 मरीज पहुंचे। हवा के साथ उड़ने वाली धूल और प्रदूषण के कारण आंखों की एलर्जी लोगों को परेशान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्मी के कारण आंखों में सूखापन भी बढ़ रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि समस्या होने पर मरीज आंखों को साफ पानी से धोएं और डाॅक्टर की सलाह जरूर लें। एलर्जी होने पर धूप से बचें और चूल्हे के पास मत बैठें। सूजन होने पर सूती कपड़े से सिकाई करें।


उधर, नेत्र चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. धीरेंद्र कुमार सक्सेना ने बताया कि धूप और गर्मी होने से आंखों के अधिक मरीज आ रहे हैं। इन दिनों गर्मी और धूप से आंखों का बचाव जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed