फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Eye operations can be done in 50 bed hospital

Auraiya News: 50 शैया अस्पताल में हो सकेंगे आंखों के ऑपरेशन

Fri, 26 Jan 2024 01:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 26 Jan 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
Eye operations can be done in 50 bed hospital
औरैया। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतरी के लिए संसाधनों के साथ ही चिकित्सकों की जरूरत काफी मायने रखती है। 50 शैया जिला अस्पताल अब विशेष चिकित्सकों की कमी से उभरता नजर आ रहा है। यहां अब नेत्र सर्जन मिल जाने से जल्द ही आंखों के ऑपरेशन शुरू हो जाएंगे। अभी तक आंखों के मरीजों को कानपुर व सैफई रेफर किया जाता रहा है।
विज्ञापन

50 शैया जिला अस्पताल में चिकित्सकों की संख्या अब 13 से बढ़कर 14 हो जाएगी। ललितपुर से ट्रांसफर होकर जिला अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. राम प्रकाश राजपूत की तैनाती शासन के निर्देश पर की जा रही है। अभी तक ईएनटी फिजीशियन डॉ. मनोज कुमार की देखरेख में आंख के मरीजों को परामर्श व दवाएं मुहैया कराई जा रही हैं। नेत्र सर्जन की तैनाती के साथ ही आंखों के ऑपरेशन भी शुरू हो जाएंगे। जिला अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की संख्या पांच से बढ़कर छह हो जाएगी। फिलहाल उनके कार्यभार ग्रहण करने का इंतजार किया जा रहा है। 26 जनवरी तक वह जिला अस्पताल में मरीजों को देखना भी शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

------------
बोले जिम्मेदार-----
शासन स्तर से नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. राम प्रकाश राजपूत को ललितपुर से औरैया 50 शैया जिला अस्पताल स्थानांतरित किया गया है। वह जल्द ही ज्वाइन करने वाले हैं। आंख के रोगियों के लिए यह काफी राहत देने वाला है।-मंजू सचान, सीएमएस 50 शैया जिला अस्पताल औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed