फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Expressed love by giving flowers, celebrated Valentine's Day with pomp

Auraiya News: फूल देकर किया प्यार का इजहार, धूमधाम से मनाया वेलेंटाइन डे

Wed, 14 Feb 2024 06:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Feb 2024 06:12 PM IST
विज्ञापन
Expressed love by giving flowers, celebrated Valentine's Day with pomp
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। वेलेंटाइन डे का दिन युवाओं के लिए खास रहा। इस दिन को खुशनुमा बनाने के लिए नव दंपती व बुजुर्ग भी पीछे नहीं रहे। बुधवार को सभी ने अपने-अपने अंदाज में एक दूसरे को फूल व उपहार देकर प्यार का इजहार किया।
वेलेंटाइन डे को लेकर युवाओं से लेकर हर उम्र के लोगों में अपने प्यार का इजहार करने को लेकर खास उत्साह दिखाई दिया। कई होटल व रेस्टोरेंट सजे नजर आए। सुबह से ही वेलेंटाइन डे का जुनून युवाओं, किशोरों के सिर चढ़कर बोला। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सप्ताह के अन्य दिनों को भी इन लोगों ने अपने-अपने तरीके से मनाया।
विज्ञापन


उपहार की दुकानों पर खरीदारी की गई। वहीं फास्ट फूड सेंटर्स एवं होटलों में भी भीड़ रही। दिन को यादगार बनाने के लिए तरह-तरह के आयोजन भी किए गए। वेलेंटाइन डे को लेकर शहर के मोहल्ला गोविंद नगर निवासी शिक्षक गोविंद सिंह का कहना है कि वेलेंटाइन डे प्यार करने वालों के लिए ही बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मां से, पत्नी से, बेटी, बेटा किसी से भी हम प्यार का इजहार कर सकते हैं। वहीं नाइजीरिया में तैनात साॅफ्टवेयर इंजीनियर विमल राजपूत इन दिनों अपने घर आए हुए हैं। कहते हैं कि आज वेलेंटाइन डे पर पत्नी के अलावा परिवार के लोगों के साथ खुशी मना रहे। वहीं एयरफोर्स में सार्जेंट पद पर तैनात राजेश कुमार कहते हैं कि प्यार एक पवित्र शब्द है। छुट्टी के दौरान घर पर आया था। तभी वेलेंटाइन डे के आने पर इसे पत्नी व अपनों के बीच मौजूद रहकर मना रहे हैं।

इस बीच किसी ने घर पर ही उत्साह के साथ प्यार का इजहार किया तो किसी ने पार्टी देकर। वेलेंटाइन डे को लेकर बाजारों में रौनक रही। युवा, बुजुर्ग और कई दंपती अपने चाहने वाले के लिए विशेष उपहार खरीदते नजर आए। सबसे ज्यादा मांग गुलाब के फूल की रही। इसके साथ ही अलार्म क्लॉक, चॉकलेट बॉक्स, पिलो हार्ट और रोज पिलो, परफ्यूम डियो के अलावा सदाबहार गिफ्ट भी खूब बिके।




इस दिन कोई हंगामा न हो इसके लिए पुलिस भी सख्त नजर आई। ऐसे में ज्यादातर लोगों ने घरों पर ही सादगी के साथ इस विशेष दिन को मनाया। वेलेंटाइन डे को लेकर बच्चों ने अपने-अपने माता-पिता का आशीर्वाद लेकर दिन को खुशनुमा बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed