फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Expressed displeasure over atrocities on Hindus in Bangladesh

Auraiya News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर जताई नाराजगी

Tue, 20 Aug 2024 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Expressed displeasure over atrocities on Hindus in Bangladesh
ककोर। बांग्लादेश में सत्ता बेदखली के बाद हिंदू परिवारों पर हुए अत्याचार के विरोध में हिंदू संगठनों में गुस्सा है।
विज्ञापन

मंगलवार को हिंदू संगठनों ने एकत्र होकर जिला मुख्यालय ककोर में विरोध-प्रदर्शन करते हुए नाराजगी जताई। इसके बाद प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सीडीओ रामसुमेर गौतम को सौंपा, जिसमें हिंदू परिवारों को न्याय दिलाने की मांग की गई।
जिला मुख्यालय में हुए प्रदर्शन में जन जागरण मोर्चा के संयोजक महेश पांडेय ने कहा कि शेख हसीना के तख्ता पलट के बाद से बांग्लादेश में कट्टर पंथियों द्वारा निर्दोष हिंदुओं को सुनियोजित तरीके से समूल नष्ट करने और बांग्लादेश छोड़ने को मजबूर करने के लिए जो कत्लेआम, लूटपाट, आगजनी, महिलाओं की आबरू से खिलवाड़ की जो घटनाएं हो रही हैं। उसने समूची मानवता को शर्मसार कर दिया है। बांग्लादेश के पीड़ित हिंदुओं को न्याय दिया जाए और मारे गए लोगों को उचित मुआवजा दिलाया जाए। उनकी नष्ट की गई संपत्ति की भरपाई किये जाने व दोषी कट्टरपंथियों की संपत्ति जब्त कर उन्हें यथाशीघ्र कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए।
विज्ञापन

हिंदू संगठनों के लोग हाथों में तख्तियां लिए थे, जिसमें हिंदू परिवार को न्याय दो के स्लोगन लिखे थे। सभी लोग हिंदुओं को न्याय दो न्याय-दो के नारे लगा रहे थे। इसके बाद संगठन के लोगों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय में सौंपा। इस मौके पर जीत कुमारी दुबे, सुभाष शुक्ला, अनुराग दीक्षित समेत तमाम हिंदू नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed