फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Explanation summoned on the absence of the Divisional Forest Officer

Auraiya News: प्रभागीय वनाधिकारी के अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण तलब

Thu, 08 Jun 2023 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 08 Jun 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Explanation summoned on the absence of the Divisional Forest Officer
औरैया। कलक्ट्रेट सभागार में प्रभागीय वनाधिकारी के अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की और स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी शासन द्वारा प्राप्त लक्ष्य के सापेक्ष पूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कार्य योजना तैयार कर मासिक लक्ष्य सुनिश्चित करें। इसमें शिथिलता व लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने वाणिज्य कर, स्टांप, विद्युत देय, नगर निकाय, लघु सिंचाई सहित आबकारी व परिवहन विभाग के वसूली संबंधी कार्यों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन अशोक कुमार को निर्देश दिए कि अनाधिकृत रूप से संचालित वाहनों पर बाहर से आने वाले सामग्री आदि की समय,समय पर पुलिस व व्यापार कर आदि के साथ टीम बनाकर चेकिंग की कार्रवाई की जाए। डीएम ने उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि वह क्षेत्राधिकारियों के साथ समय, समय पर चेकिंग की कार्रवाई सुनिश्चित करें। जिससे अनाधिकृत रूप से टैक्स चोरी पर लगाम लग सके।
विज्ञापन

बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेंद्र पाल सिंह, उप जिलाधिकारी सदर मनोज कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी अजीतमल अखिलेश कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी बिधूना लवगीत कौर आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed