फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Expected to open 132 kv power station

132 केवी बिजलीघर खुलने की जगी उम्मीद

Tue, 10 May 2022 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Expected to open 132 kv power station
पचदेवरा में जमीन का निरीक्षण करते एसडीएम। संवाद - फोटो : AURAIYA
अजीतमल। तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत पचदेवरा में 10 एकड़ जमीन ग्राम पंचायत ने प्रस्तावित 132 केवी बिजलीघर के लिए दी है। सोमवार को एसडीएम अखिलेश कुमार ने तहसीलदार हरिश्चंद्र एवं लेखपाल के साथ जमीन का स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जिले के एक दर्जन गांवों को इटावा से हटाकर औरैया से जोड़ने की कवायद और तहसील क्षेत्र में बढ़ रही बिजली मांग को लेकर 132 केवी का बिजली घर बनना प्रस्तावित है। इसके लिए विभाग ने जिला प्रशासन से जमीन मांगी थी। ग्राम प्रधान पंचदेवरा ने 10 एकड़ जमीन देने की सहमति देते हुए प्रस्ताव तहसील प्रशासन को दिया था।
विज्ञापन

उक्त प्रस्ताव पर उपजिलाधिकारी अखिलेश कुमार ने निरीक्षण कर जमीन की भौगोलिक स्थिति देखी। एसडीएम ने बताया कि जमीन का निरीक्षण किया गया है। फिलहाल अभी तक जमीन उपयुक्त नजर आ रही है। इसके लिए प्रस्ताव रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजा जा रहा है। सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही उक्त जमीन पर स्वीकृति देकर बिजली घर का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed