फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Exercise for inter-district transfer of 112 teachers started

Auraiya News: 112 शिक्षकों को अंतरजनपदीय तबादले की कवायद शुरू

Thu, 13 Jun 2024 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
Exercise for inter-district transfer of 112 teachers started
औरैया। बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात 112 शिक्षकों का हाईकोर्ट के आदेश के बाद अंतरजनपदीय तबादले की कवायद शुरू की गई है। चार माह पहले हुई कवायद में छूट गए इन आवेदकों को अपनी इच्छा के अनुरूप स्कूल में तैनाती का लाभ मिलना तय हो गया है। इसके लिए उन्हें पेयर बनाने के निर्देश दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में 1265 परिषदीय स्कूलों में तैनात काफी संख्या में शिक्षक दूसरे जनपदों में स्थानांतरण का आवेदन कर हैं। चार माह पहले हुई प्रक्रिया में 112 आवेदक छूट गए थे। हाईकोर्ट में दायर याचिका के बाद हुआ आदेश पर बेसिक शिक्षा विभाग ने इन छूटे हुए आवेदकों को दोबारा मौका दिया है। इसके लिए इन शिक्षकों को 14 जून तक संबंधित जिले में तैनात शिक्षक के साथ पेयर बनाने के लिए कहा है।
विज्ञापन

इसके लिए कागजातों का मिलान किया जा रहा है। शुक्रवार तक यह काम होना है। वहीं 19 जून तक इन शिक्षकों को कार्यमुक्त होना पड़ेगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि आवेदकों को पेयर बनाने के लिए पटल पर तैनात कर्मियों के द्वारा शिक्षकों से संपर्क किया जा रहा है। शुक्रवार तक का समय शिक्षकों को समय दिया गया है। वहीं 19 जून तक इन शिक्षकों कार्यमुक्त होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed