फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Excellent strategy for rabi crop

रबी की बढ़िया फसल के लिए रणनीति तैयार

Fri, 06 Nov 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया Updated Fri, 06 Nov 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
Excellent strategy for rabi crop
रबी की फसल में प्रत्येक किसान की फसल बढ़िया हो। इसके लिए सभी विभागों ने मिलकर रणनीति तैयार कर ली है। यह बातें कृषि विज्ञान केंद्र परवाहा पर आयोजित रबी फसल विचार गोष्ठी में उद्घाटन के लिए पहुंची जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने कहीं।
विज्ञापन


 
इफको के सौजन्य से आयोजित गोष्ठी का में जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने कहा कि किसानों को पिछली फसलों में भारी नुकसान उठाना पड़ा। परंतु रबी की फसल में जिले के किसानों को परेशानी एवं नुकसान न उठाना पड़े। इसके लिए सभी विभागों ने एकजुट होकर तैयारी कर ली है।
विज्ञापन



टेल तक पानी पहुंचे, इसके लिए सिंचाई विभाग के साथ मिलकर कार्य योजना तैयार कर ली है। उर्वरक का भी जिले में पर्याप्त स्टाक मौजूद है। किसान अपनी समस्याएं उन तक पहुंचाएं तुरंत कार्रवाई की जाएगी। किसानों को परेशान करने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
उन्होंने आह्वान किया कि जिले का प्रत्येक किसान सरकारी स्कीम डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर योजना के लिए पंजीकरण करा लें। जिले के 36 हजार किसानों का पंजीकरण कराने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक 20 हजार किसानों का पंजीकरण कर लिया गया है।


उन्होंने जल्द से जल्द शेष किसानों से भी पंजीकरण कराने के लिए कहा। पूर्व की तरह कोई बिचौलिया किसानों का पैसा नहीं मार पाएगा। उन्होंने सरकारी योजनाओं सोलर पंप, केसीसी, फसल बीमा, कामधेनु, मिनी एवं माइक्रो कामधेनु अपनाकर स्वरोजगार बढ़ाने के लिए किसानों से कहा। बताया कि जिले में धान खरीद के 23 केंद्र खोले गए हैं।


 

इस मौके पर जिला कृषि अधिकारी प्रमोद कुमार, मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक इफ्को अनिल कुमार शर्मा, उप कृषि निदेशक डा. बनारसी यादव, मुख्य प्रबंधक कृषि सेवाएं डीपीएस तोमर,, डा. फूल कुमारी, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक इफ्को प्रेमराज शर्मा, केवीके के वृज विकास सिंह, एआर कोआपरेटिव लालजी यादव तथा किसान मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed