फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Exceeded Rs 90 thousand on the pretext of providing housing, case filed

Auraiya News: आवास दिलाने का झांसा देकर पार किए 90 हजार रुपये, मुकदमा

Sun, 29 Oct 2023 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Exceeded Rs 90 thousand on the pretext of providing housing, case filed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सत्तेश्वर निवासी महिला ने पुलिस अधीक्षक चारू निगम से गुहार लगाते हुए ठगी का एक मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने बताया कि एक कॉलर ने सक्षम अधिकारी बनकर उसे आवास योजना का लाभ देने का झांसा दिया। इसके बाद ऑनलाइन 90 हजार रुपये पार कर दिए। लाभ न मिलने पर उसे ठगी का अहसास हुआ।
पीड़िता मधु गौतम ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि पांच अक्तूबर को उसके मोबाइल पर फोन आया। कॉलर ने कहा कि प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना का सक्षम अधिकारी मोहित कुमार बोल रहा हूं। आपका आवास योजना में चयन हुआ है। आपके खाते में ढाई लाख रुपये भेजे जाने हैं। पहले आप 30 हजार भेज दो।
विज्ञापन

पात्र होने के चलते पीड़िता ने ऑनलाइन पैसे भेज दिए। अगले दिन फिर से फोन आया। तीन से चार बार में कुल 90 हजार रुपये कॉलर ने अपने खाते में डलवा लिए। कुछ दिन बाद आवास के लिए फोन करने पर कॉलर ने गाली-गलौज करते हुए धमकी दी। इस पर ठगी का अहसास होने पर वह गुहार लगाने आई है। आरोपी कानपुर देहात के थाना अकबरपुर नबीपुर का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल पंकज मिश्रा ने बताया कि एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। बैंक के कागजात जांचे गए है। आरोपी की तलाश शुरू कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed