फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   ex teacher ka sahyog le

शिक्षा में बेहतरी के लिए सेवानिवृत शिक्षकों का लें सुझाव

Tue, 13 Apr 2021 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
ex teacher ka sahyog le
फफूंद (औरैया)। मिशन प्रेरणा के तहत केशमपुर के संकुल शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों की मासिक बैठक हुई। जिसमें मिशन प्रेरणा व समृद्ध कार्यक्रम के तहत सेवानिवृत शिक्षकों का सहयोग लेने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार को प्राथमिक स्कूल केशमपुर में खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) रविकेश कुमार ने कहा कि मिशन प्रेरणा का कार्य धरातल पर लाना है। प्रत्येक शिक्षक को प्रेरक स्कूल बनाना है। प्रेरक ब्लाक बनेगा फिर अपना जिला भी प्रेरक बनेगा। उन्होंने कहा कि वे बेहतर शिक्षा सुधार हेतु सेवानिवृत शिक्षकों से मिलकर उनके अनुभवों से सुझाव लेकर कार्ययोजना बनाएंगे। बैठक में एसआरजी अलका यादव ने कहा कि मिशन प्रेरणा से संबंधी कोई भी समस्या आने पर किसी भी एसआरजी व एआरपी से कभी भी संपर्क किया जा सकता है। एआरपी शिवेंद्र कुशवाहा ने कहा कि शिक्षक तीन मॉड्यूल आधार शिला, ध्यानाकर्षण व शिक्षण संग्रह मॉड्यूल का बराबर अध्ययन करते रहें। बैठक में पूनम द्विवेदी, आलोक मिश्रा आदि ने भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed