फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Every woman and girl must make herself self-reliant

Auraiya News: प्रत्येक महिला तथा बालिका को स्वयं को स्वावलंबी बनाना होगा

Sun, 22 Oct 2023 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 22 Oct 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Every woman and girl must make herself self-reliant
दिबियापुर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति 4.0 कार्यक्रम हुआ। सीओ प्रदीप कुमार ने कहा कि यदि महिलाएं और बालिकाएं स्वयं में सशक्त हो जाएं तो मिशन शक्ति की आवश्यकता ही नहीं होगी। इसलिए प्रत्येक महिला तथा बालिका को स्वयं को स्वावलंबी बनाने का प्रयास करना चाहिए। मिशन शक्ति का लक्ष्य महिला सशक्तिकरण है। इसके लिए महिलाओं को अपने कानूनी और सामाजिक अधिकारों की जानकारी अवश्य होनी चाहिए।
विज्ञापन





थाना प्रभारी मुकेश बाबू चौहान ने बताया की गांव से आने वाली बालिकाओं को समूह में आना चाहिए। किसी अनहोनी का एहसास होने पर तेज चिल्ला कर मदद के लिए लोगों को पुकारना चाहिए। सोशल मीडिया पर फ्राड लोगों से सतर्क रहें। ऐसे लोग हमेशा कोई न कोई प्रलोभन देते हैं। सोशल मीडिया पर सतर्कता ही जागरूकता है। विद्यालय में विद्यार्थियों द्वारा अनपढ़ बहू, मिशन शक्ति के नाटक प्रस्तुत किए। छात्रा अनन्या ने स्वयं रचित कविता प्रस्तुत करके नारियों को उनकी शक्तियों से परिचित कराया। महिला दरोगा वीनेश ने छात्राओं को बताया की आवश्यकता पड़ने पर शासन द्वारा संचालित महिला हेल्प लाइन के नंबरों पर संपर्क करें। तत्काल सहायता मिलेगी। प्रबंधक डाॅ.नरेंद्र त्रिपाठी, विद्यालय के प्रधानाचार्य सुशील तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed