फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Even Yogi's two public meetings could not change the attitude of the voters.

Auraiya News: योगी की दो जनसभाएं भी मतदाताओं का रुख नहीं बदल पाईं

Wed, 05 Jun 2024 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Even Yogi's two public meetings could not change the attitude of the voters.
औरैया। लोकसभा सीट इटावा व कन्नौज के लिए औरैया जिले की तीनों विधान सभाओं में मतदान से पहले भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी थी। स्वयं सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो जनसभाएं की थी। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एरवाकटरा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन जनसभा की थी। बावजूद मतदाताओं का रुख नहीं बदला सका। सपा के हिस्से में जमकर वोट बरसे।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर मतदाता घोषणा, प्रचार प्रसार से लेकर मतदान व मतगणना तक शांत रहे। जिसके बाद भी सामने आए परिणाम मतदाताओं की चुप्पी को बयान कर गए। प्रचार प्रसार में भाजपा की ओर से जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो जनसभाएं की। एक अजीतमल तो दूसरी बिधूना में। वहीं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी एक जनसभा की। वहीं दूसरी ओर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कन्नौज लोकसभा सीट से प्रत्याशी अखिलेश यादव ने एक जनसभा व दो रोड शो किए थे। जोकि कहीं न कहीं भाजपा के तमाम प्रयासों पर भारी पड़े नजर आ रहे हैं। राजनीति के जानकारों की माने तो काफी हद तक चुनाव में जातीय गुणा गणित चली। कई मुद्दों पर लगातार भाजपा को घेरा गया। उन मुद्दों की चुनाव के दौरान लगातार गूंज रही। जिसका असर भी वोटों पर देखने को मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed