फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Even after seven days, the encroachments on the drains were not removed, cleaning had to be stopped

Auraiya News: सात दिन बाद भी नालों से नहीं हटे कब्जे, रोकनी पड़ी सफाई

Wed, 21 May 2025 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 21 May 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Even after seven days, the encroachments on the drains were not removed, cleaning had to be stopped
शहर के जालौन रोड पर नाले के ऊपर इंटरलॉकिंग कर किया गया अतिक्रमण। - फोटो : शहर के जालौन रोड पर नाले के ऊपर इंटरलॉकिंग कर किया गया अतिक्रमण।
औरैया। शहर में जालौन रोड के किनारे बना नाला अतिक्रमण का शिकार है। यहां पर लोगों ने नालों को पाटकर कब्जे कर लिए और उन पर दुकानें भी सजा ली हैं।
विज्ञापन

नालों पर कब्जे होने से पालिका के कर्मचारी सफाई नहीं कर पा रहे हैं। सफाई न होने से बारिश के दिनों में संकट गहरा सकता है। पालिका ने अतिक्रमण हटाने को लेकर पीडब्ल्यूडी के पाले में गेंद डाल दी है। इस पूरे मामले को एक सप्ताह का समय हो चुका है, लेकिन नालों पर हुए कब्जे हटाने का अभियान शुरू नहीं हो सका है।
जून माह में मानसून दस्तक देता है। इसे देखते हुए शासन स्तर से जारी निर्देश के तहत नालों की सफाई होनी है। नगर पालिका परिक्षेत्र में नालों की सफाई का अभियान शुरू किया गया है। ज्यादातर नालों की सफाई पूरी हो चुकी है, लेकिन शहर के मुख्य नाले जालौन रोड किनारे सफाई का अभियान शुरू होने से पहले ही ठंडे बस्ते में चला गया।
विज्ञापन

पता चला कि कई दुकानदारों ने अवैध निर्माण करा नालों पर कब्जा कर लिया है। नालों के ऊपर इंटरलॉकिंग तक बिछा दी गई है। कर्मचारियों की सूचना पर नगर पालिका परिषद के अधिकारी हरकत में आए, लेकिन अतिक्रमण हटाने को लेकर सड़क पीडब्ल्यूडी की बताकर विभाग को आगे कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से अतिक्रमण हटाने को लेकर पुलिस फोर्स की मांग की गई है। माना जा रहा है कि बारिश से पहले सफाई नहीं हुई तो जलभराव का संकट हो सकता है। नाला फिलहाल चोक पड़ा है।


पीडब्ल्यूडी से वार्ता हो गई है। जालौन रोड किनारे नाले पर हुए अवैध अतिक्रमण को एक दो दिन में हटाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। जिसके बाद विधिवत सफाई कराई जाएगी।-रामआसरे कमल, ईओ नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed