फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Even after four years, the investigation process is buried in files

Auraiya News: चार साल बीतने के बाद भी जांच प्रक्रिया फाइलों में दबी

Thu, 24 Jul 2025 11:19 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 24 Jul 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Even after four years, the investigation process is buried in files
बिधूना। ग्राम पंचायत विमटामऊ में पंचायत सचिवालय का निर्माण लंबे समय से विवादों में है। पूर्व प्रधान ने सचिवालय का निर्माण शुरू कराया गया था लेकिन निर्माण में अनियमितताओं की शिकायत पर जांच के आदेश हुए थे। तब से न जांच पूरी हुई और न ही अधूरा सचिवालय भवन पूरा हुआ है।
विज्ञापन


ग्राम के मौजूदा प्रधान हाकिम सिंह भदौरिया ने छह सितंबर 2022 में सचिवालय भवन निर्माण के दौरान गड़बड़ियों की शिकायत जनता दर्शन में की थी। तत्कालीन एडीएम रेखा एस चौहान ने लोक निर्माण विभाग से तकनीकी जांच कराई थी। जांच में कई गंभीर निर्माण खामियों और तकनीकी मानकों के उल्लंघन की पुष्टि हुई थी। पीडब्ल्यूडी की रिपोर्ट में यह बताया गया था कि निर्माण कार्य पूरी तरह से नियमों के विपरीत हुआ है। इसमें सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है।
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट के बाद तत्कालीन एडीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि दोषियों से ही रिकवरी कर निर्माण कार्य को पूरा कराया जाए। इससे जन धन की हुई क्षति की भरपाई हो सके लेकिन एडीएम का तबादला होने के बाद यह आदेश कागजों में सिमट कर रह गया। प्रधान की शिकायत के बाद लगभग चार वर्ष बीतने वाले हैं लेकिन न तो पंचायत सचिवालय का निर्माण कार्य दोबारा शुरू हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

न ही दोषियों पूर्व प्रधान, पंचायत सचिव, एडीओ पंचायत सहायक और संबंधित तकनीकी कर्मचारी पर कोई कार्रवाई हुई। प्रधान का कहना है कि पंचायत स्तर पर विकास कार्यों के लिए यह भवन बेहद जरूरी है लेकिन प्रशासन की उदासीनता के कारण पूरा गांव असुविधा झेल रहा है। सचिवालय का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं कराया गया और दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई। अब वह इस मामले की डीएम से शिकायत कर सचिवालय निर्माण पूरा कराने की मांग करेंगे।

-------------
जांच रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाई
डीपीआरओ श्रीकांत यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में है। इसके लिए जिला पंचायत के जेई की टीम की ओर से निर्माणाधीन भवन की जांच कराने की प्रकिया की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद भवन निर्माण पूरा कराया जाएगा। बताया कि अभी पंचायत के खाता में चार लाख रुपया शेष पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed