{"_id":"69c0349010fb19b06c0d8732","slug":"evaluation-speed-has-increased-70487-copies-have-been-checked-so-far-auraiya-news-c-211-1-ka11004-141713-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: मूल्यांकन की बढ़ी रफ्तार, अब तक 70,487 कॉपियां जांचीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: मूल्यांकन की बढ़ी रफ्तार, अब तक 70,487 कॉपियां जांचीं
Sun, 22 Mar 2026 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
औरैया। जनपद में यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन रविवार को अवकाश के दिन भी हुआ।
अभी तक जिले के तीनों केंद्रों पर कुल 70,487 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा हो चुका है, पर परीक्षकों के अनुपस्थित रहने का सिलसिला बना हुआ है। रविवार को 718 परीक्षक मूल्यांकन कार्य के लिए नहीं आए, वरना आंकड़ा और ठीक होता।
जिले में मूल्यांकन कार्य के लिए शहर के तिलक इंटर कॉलेज, नगर पालिका इंटर कॉलेज व बिधूना के श्री गजेंद्र सिंह इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। रविवार को तीनों केंद्रों पर कुल 26988 कॉपियां जांची गईं, जिनमें 15614 हाईस्कूल और 11374 इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाएं शामिल हैं।
मूल्यांकन कार्य शुरू होने से अब तक हाईस्कूल की 42476 और इंटरमीडिएट की 28011 कॉपियों की जांच हो चुकी है। अभी हाईस्कूल की 117231 और इंटरमीडिएट की 107290 कॉपियां शेष हैं। एक अप्रैल तक इनका मूल्यांकन पूरा करना है। तीनों केंद्रों पर 1534 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है, पर रविवार को 816 परीक्षकों ने मूल्यांकन कार्य में अपना योगदान दिया। 718 परीक्षक अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार मौर्य ने बताया कि अनुपस्थित परीक्षकों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। मूल्यांकन कार्य समय से पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अनुपस्थित चल रहे परीक्षकों में अधिकांश वित्तविहीन स्कूलों के हैं। संबंधित स्कूल प्रबंधनों को इन पर कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।