फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Etawah Agra Memu will run from Phaphund railway station soon

जल्द ही इटावा आगरा मेमू फफूंद रेलवे स्टेशन से चलेगी

Sun, 17 Apr 2022 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
Etawah Agra Memu will run from Phaphund railway station soon
फफूंद रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर ट्रेन रवाना करते सांसद डॉ.रामशंकर कठेरिया। संवाद - फोटो : AURAIYA
दिबियापुर (औरैया)। सोमवार को फफूंद इटावा मेमू का नियमित संचालन शुरू होने से पहले रविवार शाम दुल्हन की तरह सजी स्पेशल ट्रेन को सांसद डा.रामशंकर कठेरिया एवं डीआरएम मोहित चंद्रा ने हरी झंडी दिखाकर फफूंद से इटावा के लिए रवाना किया। सांसद एवं अधिकारियों ने ट्रेन में बैठकर इटावा तक यात्रा भी की। आश्वस्त किया कि जल्द ही इटावा आगरा मेमू ट्रेन को फफूंद से चलाया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार की शाम चार बजे एक दिन के लिए चलने वाली स्पेशल मेमू ट्रेन को सांसद ने हरी झंडी दिखाई। इससे पहले सांसद डा.रामशंकर कठेरिया ने कहा कि अभी तक फफूंद और कानपुर के बीच चलने वाली ट्रेन के इटावा से चलने से सुदूर गांवों के लोगों के लिए कानपुर और इटावा की यात्रा आसान होगी। कहा कि जल्द ही इटावा से आगरा के बीच चलने वाली मेमू ट्रेन को फफूंद से चलाया जाएगा।
विज्ञापन

बताया कि आगरा इटावा मेमू को फफूंद से चलाने एवं फफूंद कानपुर मेमू ट्रेन को इटावा से चलाने की हरी झंडी मंत्रालय ने कोरोना से पहले ही दे दी थी। लेकिन कोरोना के कारण विस्तारीकरण स्थगित हो गया था। जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे, चेयरमैन दिबियापुर अरविंद पोरवाल, सर्वेश भदौरिया, लल्ला शर्मा, असित पांडेय, श्यामू चक, कौशल राजपूत, गिरीश तिवारी, ब्लाक प्रमुख रजनीश पांडेय, टीटू भदौरिया, राजेश अग्निहोत्री, अंकुर तिवारी, चंद्रकांती मिश्रा, श्रद्धा चौहान, आशीष दुबे, कुलदीप दुबे, धीरेंद्र गौर, शिव सिंह भारतीय, स्टेशन अधीक्षक वेदप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज से नियमित चलेगी फफूंद से इटावा के बीच मेमू ट्रेन
दिबियापुर (औरैया)। रविवार की शाम उद्घाटन स्पेशल ट्रेन का एक दिवसीय संचालन हुआ। अब सोमवार से ट्रेन का नियमित संचालन होगा। 18 अप्रैल को 04179 अप फफूंद इटावा मेमू स्पेशल ट्रेन रात 9 बजकर 5 मिनट पर फफूंद से चलकर रात 10 बजकर 30 मिनट पर इटावा पहुंचेगी। जबकि 04180 डाउन अगले दिन 19 अप्रैल को इटावा फफूंद मेमू स्पेशल ट्रेन सुबह पांच बजे इटावा से चलकर सुबह पांच बजकर 55 मिनट पर फफूंद रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। इसके बाद यह ट्रेन कानपुर के लिए जाएगी।

उद्घाटन स्पेशल ट्रेन में कई यात्रियों ने टिकट लेकर की यात्रा
दिबियापुर (औरैया)। एक दिवसीय अनारक्षित उद्घाटन स्पेशल ट्रेन में भी यात्रियों को अनारक्षित टिकट लेकर यात्रा करने की सहूलियत दी गई थी। इसके चलते कई यात्रियों ने टिकट लेकर इसमें यात्रा भी की। रेल प्रशासन के अनुसार उद्घाटन स्पेशल ट्रेन के लिए लगभग पांच हजार रुपये के टिकट बिके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed