फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Entered the college and beat up the teacher, FIR against seven people including the son of the Municipal Chairman

Auraiya News: कॉलेज में घुसकर शिक्षक को पीटा, नपा अध्यक्ष के बेटे समेत सात पर प्राथमिकी

Tue, 23 Dec 2025 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 23 Dec 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Entered the college and beat up the teacher, FIR against seven people including the son of the Municipal Chairman
औरैया। नगर पालिका इंटर कॉलेज में मंगलवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब नगर पालिका अध्यक्ष के बेटे और उसके साथियों ने कक्षा में पढ़ा रहे शिक्षक को पीट दिया।
विज्ञापन

वारदात के बाद आरोपी धमकी देकर मौके से भाग गए। पुलिस ने शिक्षक व स्टाफ से जानकारी जुटाई। वारदात के पीछे एक छात्रा को डांटे जाने की बात सामने आई है।
शहर के मोहल्ला बदनपुर निवासी आलोक त्रिवेदी नगर पालिका इंटर कॉलेज में संविदा पर गणित के शिक्षक हैं। मंगलवार सुबह वह कक्षा में पढ़ा रहे थे। आरोप है कि करीब साढ़े 11 बजे दिबियापुर रोड निवासी नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता का बेटा अभिषेक गुप्ता सात लोगों को स्कॉर्पियो में लेकर तेजी से कॉलेज में घुसा और उतरकर शिक्षक के कमरे में पहुंच गया।
विज्ञापन

वहां उन लोगों ने शिक्षक को कमरे से बाहर निकाला और पीटने लगे। इससे परिसर में मौजूद शिक्षकों और छात्र-छात्राओं में हड़कंप मच गया। आरोपियों की पिटाई से शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद आरोपी धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर कोतवाल राजकुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घटना के बारे में शिक्षक व अन्य स्टाफ से पूछताछ की। शिक्षक आलोक ने बताया कि शनिवार को कक्षा 11 की एक छात्रा को अनुपस्थित होने पर उन्होंने डांट दिया था। अभिषेक गुप्ता के साथ आए लोग गांव भरसेन के बताए गए हैं। पूरी घटना कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने शिक्षक की तहरीर पर नगर पालिकाध्यक्ष के बेटे समेत सात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उधर, दिबियापुर रोड पर संचालित नगर पालिका इंटर कॉलेज नगर पालिका ने ही शुरू कराया गया था। यही कारण है कि आज भी यहां नगर पालिका अध्यक्ष ही पदेन कॉलेज का प्रबंधक होता है। कहीं न कहीं इस घटना के पीछे यह हनक भी बड़ा कारण है।
सदर कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि शिक्षक की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द मामले में कार्रवाई की जाएगी।

-----
शिक्षक का भाई बदनपुर उत्तरी वार्ड का सभासद
पीड़ित शिक्षक आलोक त्रिवेदी के भाई विवेक त्रिवेदी नगर पालिका के वार्ड बदनपुर उत्तरी से सभासद हैं। ऐसे में शिक्षक द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष के बेटे पर पीटने का आरोप शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। यही कारण रहा कि घटना के बाद मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधि और नेता भी दो धड़ों में बंटे नजर आए। कोई कुछ भी स्पष्ट कहने से बच रहा था।


बेटा अभिषेक कॉलेज गया था। छात्रों को डांटने को लेकर शिक्षक को समझाने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान अभिभावक शिक्षक से झगड़ गए। बेटे पर लगा आरोप निराधार है।
-अनूप गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed