फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Entered the car into the truck parked on the highway for three days, two serious

तीन दिन से हाईवे पर खड़े ट्रक में घुसी कार, दो गंभीर

Sun, 04 Dec 2016 12:25 AM IST
auraiya,amar ujala beauro
auraiya,amar ujala beauro Updated Sun, 04 Dec 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
Entered the car into the truck parked on the highway for three days, two serious
खड़े ट्रक में पीछे से घुसी कार - फोटो : अमर उजाला
जबरदस्त कोहरे के कारण तीन दिन से हाईवे पर खड़े ट्रक में एक कार पीछे से जा घुसी। जिससे उसमें सवार आगरा निवासी अवधेश कुमार पुत्र रघुवीर सिंह, धर्मेंद्र पुत्र बाल किशन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को घायलावस्था में सौ शैय्या युक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डाक्टरों ने दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद सैफई रेफर कर दिया। खास बात यह है कि तीन दिन से हाईवे पर खड़े इस ट्रक को पुलिस ने आज तक हटवाने की जरुरत महसूस नहीं की। हालांकि शुक्रवार की रात इस खड़े ट्रक में कोहरे के कारण दो ट्राला, दो पिकअप, एक ट्रैक्टर, तीन ट्रक, दो छोटी गाड़ियां भी रगड़ती हुई निकल गई। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया।  इससे रोज छा रहे घने कोहरे में हाईवे पर खड़े इस ट्रक से किसी बड़ी अनहोनी की आशंका बनी हुई है।  
विज्ञापन


कार की टक्कर से सड़क किनारे खड़ा किसान घायल, रेफर
दिबियापुर थाना क्षेत्र के ग्राम गोसाई का पुर्वा में शनिवार की सुबह लगभग 7:30 बजे पाइप से खेत पर पानी लगाते समय सड़क पर खड़े किसान गंभीर सिंह (20) पुत्र लाखन सिंह को घने कोहरे में तेज गति से आ रही कार के चालक ने टक्कर मार दी। जिससे किसान गंभीर सिंह बुरी तरह से घायल हो गया। इसके बाद कार चालक ने साइड में चल रहे एक बाइक सवार सचिन को भी टक्कर मार दी। जिससे वह भी सड़क पर गिरकर घायल हो गया। तभी वहां से गुजर रहे लोगों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। आनन-फानन में मौके पर पहुंचे परिजन दोनों को सौ शैय्या युक्त जिला अस्पताल ले गए। जहां पर डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर सिंह को सैफई रेफर कर दिया। जबकि सचिन को मामूली चोट लगने पर प्राथमिक उपचार के बाद घर जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed