{"_id":"b78cc0bfec794503aba85d3c26ccf76f","slug":"engineers-continued-to-encompass-fifth-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांचवे दिन भी जारी इंजीनियरों का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांचवे दिन भी जारी इंजीनियरों का धरना
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Tue, 23 Feb 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने पांचवे दिन भी मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार जारी रखा। इस दौरान इंजीनियरों ने सिंचाई खंड दिबियापुर कार्यालय पर जमा होकर ग्रेड पे की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। संगठन ने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होंगी कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। साथ ही किसी भी प्रकार का भुगतान नहीं होने दिया जाएगा।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष इंजीनियर कृष्ण मोहन अग्निहोत्री ने कहा कि लंबे समय से डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की ओर से 4800 रुपये ग्रेड पे सहित तीन सूत्रीय मांगें की जा रही हैं। इसके बावजूद शासन उनकी किसी भी बात पर ध्यान ही नहीं दे रहा है। अभी कार्य बहिष्कार का पांचवां दिन ही बीता है। शासन अगर उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देगा तो यह आंदोलन जारी रहेगा।
इस दौरान सिंचाई खंड दिबियापुर, लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड दिबियापुर, ग्रामीण अभिकरण विकास ककोर, प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग में जाकर भुगतान की स्थिति की जानकारी की। साथ ही कार्य बहिष्कार के दौरान उनकी मांगें पूरी होने तक किसी भी प्रकार का भुगतान किए जाने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
इस मौके पर इंजीनियर एनडी शर्मा सहायक अभियंता सिंचाई खंड, इंजीनियर बीएल पटेल, इंजीनियर मान सिंह, इंजीनियर आरएस पाल, सचिव इंजीनियर विनोद कटियार, इंजीनियर महेश सिंह, इंजीनियर कृष्ण कुमार, इंजीनियर अवध नारायण, इंजीनियर किशोर कुमार सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे।