{"_id":"6803ed561f2e9eca8e0d8156","slug":"engine-of-jharkhand-swarna-jayanti-express-fails-passengers-are-troubled-auraiya-news-c-12-1-jhs1001-1079787-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस का इंजन फेल, परेशान रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस का इंजन फेल, परेशान रहे यात्री
Sun, 20 Apr 2025 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 20 Apr 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
फफूंद रेलवे स्टेशन के लूप लाइन पर खड़ी ट्रेन का इंजन बदलते देखते यात्री।
- फोटो : संवाद
दिबियापुर (औरैया)। हटिया से नई दिल्ली आनंद बिहार जा रही झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस का इंजन फेल हो गया। शनिवार सुबह फफूंद स्टेशन के लूप लाइन में ट्रेन खड़ी कर दूसरा इंजन लगाया गया। इसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया। इसे लेकर यात्री परेशान रहे।
फफूंद स्टेशन से आगरा-लखनऊ सुपरफास्ट से कानपुर जाने के लिए प्लेटफार्म पर ट्रेन के इंतजार में खड़े यात्री परेशान दिखे। यात्रियों का कहना था कि शनिवार की सुबह फफूंद रेलवे स्टेशन के अप लूप लाइन पर लगभग साढ़े 8 बजे के बाद अलीगढ़ सुपरफास्ट को आना था।
इसके आने से पूर्व लूप लाइन पर हटिया से नई दिल्ली आनंद बिहार जा रही झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस का इंजन फेल हो गया। जिसके बाद दूसरा इंजन लगाया गया।
लगभग एक घंटे ट्रेन खड़ी रही। वहीं ट्रेन खड़ी होने से ट्रेन में बैठे यात्री प्लेटफॉर्म पर उतर आए और ट्रेन के इंजन को बदलते देख देखने लगे। आरपीएफ इंस्पेक्टर रजनीश राय ने बताया कि कंट्रोल रूम से इस तरह का कोई मैसेज तो नहीं मिला है। रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लूप लाइन पर कोई ट्रेन खड़ी थी, पर कोई सूचना कंट्रोल रूम से नहीं मिली थी।