फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   engine fail gareeb Rath

गरीब रथ का इंजन फेल

Sat, 23 Jan 2016 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Sat, 23 Jan 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
engine fail gareeb Rath
पाता और फफूंद रेलवे स्टेशनों के बीच शनिवार सुबह गरीब रथ एक्सप्रेस का इंजन फेल हो गया। इससे करीब दो घंटे तक दिल्ली हावड़ा अप रेलमार्ग ठप रहा। राजधानी, गोमती समेत कई ट्रेनें फफूंद समेत पीछे के रेलवे स्टेशनों पर खड़ी रहीं। पाता रेलवे स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी का इंजन लगाकर ट्रेन को रवाना किया जा सका।
विज्ञापन


शनिवार सुबह तकरीबन 10.15 बजे पाता और फफूंद रेलवे स्टेशन के मध्य 12877 अप गरीब रथ का इंजन फेल हो गया। वीआईपी ट्रेन का इंजन खराब होने की सूचना पर रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन ट्रेन के तकनीकी स्टाफ ने इंजन को दुरुस्त करने का प्रयास किया। लेकिन काफी देर तक खामी ठीक नहीं हो पाई तो पाता रेलवे स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी का इंजन गरीब रथ में लगाया गया।
विज्ञापन


लगभग 12 बजे ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया जा सका। इस दौरान फफूंद रेलवे स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस, गोमती एक्सप्रेस एवं एक मालगाड़ी खड़ी रही। 12 बजे राजधानी एक्सप्रेस और 12.05 बजे गोमती एक्सप्रेस को रवाना किया गया। फफूंद रेलवे स्टेशन पर गोमती और राजधानी के यात्री परेशान दिखे। इधर, कंचौसी रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed