फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Encroachments will be removed from the footpath, entry of heavy vehicles will be banned

Auraiya News: फुटपाथ से हटेंगे कब्जे, भारी वाहनों के प्रवेश पर होगी रोक

Sat, 26 Oct 2024 01:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
Encroachments will be removed from the footpath, entry of heavy vehicles will be banned
औरैया। पर्वों पर बाजारों में लगने वाले जाम से निपटने के लिए यातायात विभाग ने मास्टर प्लान तैयार किया है। त्योहार के दिन शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगेगी। बाजार के फुटपाथ से अतिक्रमण भी हटाने की तैयारी है।
विज्ञापन

शहर स्थित किराना बाजार, गुड मंडी, बताशा मंडी, गोशाला रोड, सराफा बाजार, ब्लॉक गेट के समीप बाजारों में भीड़ देखने को मिल रही है। अक्सर यहां लोग जाम से जूझते दिखाई दे रहे है। बाजार ही नहीं शहर के मुख्य मार्ग इटावा रोड पर संजय गेट, जेसीज चौराहा के समीप, सुभाष चौराहा कानपुर रोड और दिबियापुर रोड पर चौराहा से शहीद पार्क गेट तक जाम देखने को मिलता। पिछले कई दिनों से संजय गेट के समीप लंबा जाम देखने को मिल रहा है। शाम के समय सिपाहियों के न होने पर लोगों को परेशानी देखने को मिल रही है। त्योहार के दिनों में बाजार में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात विभाग ने मास्टर प्लान तैयार किया है। प्लान को सख्ती से लागू करने के लिए ट्रैफिक विभाग के 30 सिपाही जिलेभर में कमान संभालेंगे।
विज्ञापन

प्लान के तहत भारी व माल वाहकों का शहर में प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगाई जाएगी। बाजारों में फुटपाथ पर कब्जा करने वाले दुकानदारों से फुटपाथ खाली रखने की बात कहते हुए वहां वाहनों के प्रवेश पर रोक लगेगी। दुकानदारों से दिन के समय लोडिंग अनलोडिंग न करने की बात कही जाएगी। सुबह व शाम समय यह कार्य किया जाए। बाजारों में ट्रैफिक सिपाहियों की गश्त बढ़ाई जाएगी। इसका अनुपालन सख्ती से कराया जाएगा। शनिवार से इसे लागू भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




बाजारों में जाम न लगे, इसकी प्लानिंग कर ली गई है। सिपाहियों की गश्त बढ़ाने के साथ ही बड़े व माल वाहनों पर सख्ती से रोक लगाई जाएगी। दुकानदारों को भी ट्रैफिक सिपाहियों का सहयोग करने की जरूरत है। - देवेंद्र कुमार, यातायात प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed