{"_id":"6661fcf2486a06cf880f4e02","slug":"encroachment-on-council-school-land-not-removed-despite-complaint-auraiya-news-c-211-1-aur1002-113035-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: परिषदीय विद्यालय की जमीन पर शिकायत के बावजूद नहीं हटा कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: परिषदीय विद्यालय की जमीन पर शिकायत के बावजूद नहीं हटा कब्जा
विज्ञापन
फफूंद। थाना क्षेत्र के गांव भैंसोल में परिषदीय विद्यालय की सरकारी भूमि पर एक व्यक्ति अवैध कब्जा किए है। इस मामले में प्रधान की ओर से जिले के अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद भी कब्जा नहीं हटवाया जा सका है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
अछल्दा ब्लाॅक की ग्राम पंचायत भैंसोल गांव स्थित परिषदीय विद्यालय की बेशकीमती जगह पर गांव निवासी एक आपराधिक प्रवृत्ति व्यक्ति ने अवैध कब्जा कर रखा है। उसने वहां पर छप्पर रखने के बाद अपने पशुओं को भी बांधना शुरू कर दिया। यही नहीं अब निर्माण के लिए ईंट भी मंगवा ली है।
ग्रामीणों ने बताया कि उनकी ओर से मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी के पोर्टल पर इसकी शिकायत दर्ज कराकर अवैध कब्जे को हटाने की मांग भी की गई, लेकिन क्षेत्र के एक राजस्व कर्मी की मिलीभगत से कोई सुनवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए 10 दिन पूर्व ग्राम प्रधान साधना सिंह ने भी जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर डीएम को संबोधित एक शिकायती पत्र डिप्टी कलेक्टर अमित कुमार त्रिपाठी को दिया था।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान ने बताया की शिकायत के बाद अवैध कब्जा किए लोग उनके परिवार को झूठे मुकदमे में फसाने और अन्य परिणाम भुगतने की धमकी दे रहे हैं। इसकी शिकायत उन्होंने मुख्यमंत्री, पुलिस महानिदेशक और कमिश्नर से की है।