फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Employees engaged in election, investigation of 8911 applications hanged

कर्मचारी चुनावी में अटके, 8911 आवेदन हैं लटके

Sat, 05 Feb 2022 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Employees engaged in election, investigation of 8911 applications hanged
औैरैया। विधानसभा चुनाव में कर्मचारियों की व्यस्तता के कारण तहसीलों के कामकाज पर असर पड़ रहा है। आय, जाति, निवास और अन्य प्रमाणपत्रों के लिए लोगों ने ऑनलाइन आवेदन तो कर दिया है लेकिन इनकी जांच लंबित पड़ी है। जिले की तीनों तहसीलों में कुल 8911 आवेदन ऐसे हैं जिनकी जांच करीब एक सप्ताह बाद भी नहीं हो पाई है। इससे आवेदक परेशान हैं।
विज्ञापन

इस समय जिला निर्वाचन आयोग का पूरा जोर चुनावी तैयारियों पर लगा हुआ है। इसमें तहसील कर्मियों को भी लगाया गया है। चुनाव में मिली जिम्मेदारियों के कारण कर्मचारी तहसील के कामों की ओर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। यही कारण है कि विभिन्न प्रमाणपत्रों के आवेदनों की जांच 20 दिन से भी ज्यादा समय से लंबित पड़ी हुई है। जिले में कुल 8911 आवेदकों को प्रमाणपत्र मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन

20 दिनों में निस्तारण न होने पर कार्रवाई का है प्रावधान
ई-डिस्ट्रिक्ट योजना में प्रावधान किया गया कि किसी भी आवेदन का निस्तारण 15 दिनों के अंदर और विशेष परिस्थिति में 20 दिनों में कर दिया जाए। शासन की ओर से यह भी प्राविधान किया गया कि निर्धारित अवधि में आवेदन का निस्तारण न होने पर संबंधित अधिकारी व कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन यह नियम केवल कागजों तक सीमित रह गए हैं। अभी भी आवेदनों के निस्तारण में मनमानी हो रही है। खासकर शहर व आसपास के गांवों में राजस्व कर्मियों की खूब मनमानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed