फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Employee's body found in several pieces in a sack in the Sanger River

सेंगर नदी में मिला सिर, हाथ, पैर कटा शव

Fri, 12 Jun 2020 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Employee's body found in several pieces in a sack in the Sanger River
फोटो12एयूआरपी 12- घटना स्थल पर नदी से शव को निकलवाते पुलिस कर्मचारी - फोटो : AURAIYA
फोटो12एयूआरपी 12- नदी से शव को निकलवाते पुलिसकर्मी।
विज्ञापन

फोटो12एयूआरपी 13- पुलिस को जानकारी देते मृतक के रिश्तेदार।
फोटो12एयूआरपी 14- गांव वालों से जानकारी करते एएसपी कमलेश दीक्षित।
फोटो12एयूआरपी 15-मौके मौजूद सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव व डॉग स्क्वॉयड टीम।
सेंगर नदी में बोरी में कई टुकड़ों में मिली कर्मचारी की लाश
इटावा निवासी युवक भीलवाड़ा में नौकरी करता था, औरैया मामा के घर आया था, लॉकडाउन से लौट नहीं सका, कंपनी से बुलावा आने पर जाने के लिए निकला था
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव इकौरापुर स्थित सेंगर नदी से शुक्रवार को दोपहर पुलिस ने बोरी में बंद युवक का शव बरामद किया है। शव के दोनों हाथ व सिर गायब हैं। पैर भी पीछे से धारदार हथियार से काटे गए हैं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे कुछ रिश्तेदारों ने युवक की पहचान की।
इटावा जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के गांव इकनौर की मडै़या निवासी वीरेंद्र कुमार (25) पुत्र स्व. हरीशंकर भीलवाड़ा राजस्थान में किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। 26 मार्च को वह औरैया कोतवाली क्षेत्र के गांव डॉक्टर का पुरवा में अपने मामा बालकराम के घर आया था। लॉकडाउन के कारण वह वापस नहीं जा सका। वीरेंद्र की ममेरी बहन गीता ने बताया कि 10 जून को उसके मोबाइल पर कंपनी से फोन आया कि कंपनी चालू हो गई है, वह आ जाए। इस पर वह बैग लेकर भीलवाड़ा जाने की बात कहकर घर से निकल गया।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर उसका शव सेंगर नदी से बोरी में बंधा हुआ बरामद किया गया। मृतक का सिर व दोनों हाथ गायब हैं। पैर भी पीछे से धारदार हथियार से काटे गए हैं। सूचना मिलते ही एएसपी कमलेश दीक्षित, सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव, कोतवाली इंस्पेक्टर रामसहाय व कोतवाली निरीक्षक शशांक राजपूत फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एएसपी ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। युवक की हत्या कर शव को नदी में बांधकर फेंका गया है। मामले की जांच कराई जा रही है। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट व डॉग स्क्वॉड की टीम भी जांच में लगा दी गई हैं। जल्द ही घटना का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
पेड़ में बांधकर सिर व हाथ काटे जाने की आशंका
औरैया। ग्रामीणों ने एएसपी कमलेश दीक्षित को घटना स्थल से लगभग दो सौ मीटर दूर एक पेड़ के नीचे काफी मात्रा में खून पड़ा दिखाया। साथ ही आशंका जताई कि मृतक को हत्यारोपियों ने पहले पेड़ से बांधा होगा, उसके बाद ही उसका सिर, हाथ व पैर काटे होंगे। मृतक के पेट की आंतें बाहर निकली हुईं थी।

-----
रिश्तेदारों की तरफ भी घूम रही शक की सुई
औरैया। युवक की हत्या के मामले में पुलिस के शक की सूई रिश्तेदारों की ओर भी घूम रही है। इसके पीछे तर्क यह है कि मौके पर ननिहाल की महिलाएं शिनाख्त करने पहुंची थी। गांव वालों ने बताया कि मृतक की शिनाख्त करने के लिए गांव इकौरापुर की कोई महिला मौके पर नहीं गई। जबकि गांव इकौरापुर से लगभग दो किलोमीटर दूर गांव डॉक्टर का पुरवा से मृतक के ननिहाल पक्ष की महिलाएं ही सीधे घटना स्थल पर क्यों पहुंची। इसको लेकर शक सुई रिश्तेदारों की तरफ घूमती नजर आ रही है।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed