{"_id":"66fd996b3afb76f91709a294","slug":"electricity-system-is-in-bad-shape-20-hours-cut-life-is-difficult-auraiya-news-c-12-1-knp1061-849878-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बिजली व्यवस्था बदहाल, 20 घंटे कटौती, जीना मुहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बिजली व्यवस्था बदहाल, 20 घंटे कटौती, जीना मुहाल
विज्ञापन
फफूंद। कस्बे की बिजली व्यवस्था बदहाल है। केबल बदलने के नाम पर 20 घंटे तक की कटौती की जा रही है। सोमवार को 15 घंटे आपूर्ति ठप रही। मंगलवार को जांच के नाम पर करीब 20 घंटे तक बिजली नहीं आई। मंगलवार रात को केबल जलने से कई मोहल्लों की बिजली गुल रही। बुधवार सुबह 33 केवी लाइन में फाॅल्ट होने से सप्लाई फिर ठप हो गई। दोपहर बाद सवा तीन बजे आपूर्ति बहाल की गई।
फफूंद कस्बे को केशमपुर पावर सब स्टेशन से बिजली सप्लाई की जाती है। पूरे कस्बे की केबल एक साथ बदलने की वजह से रोजाना कई मोहल्लों में तीन से चार घंटे ही बिजली आ रही है। सोमवार को राधा बल्लभ इंटर कॉलेज के पास से चमनगंज तिराहा तक केबल डालने का काम होने से जुबेरी, जोगियान, महाजनान, तरीन, होमगंज, चमनगंज, मुख्य बाजार, सब्जी मंडी मोहल्लों की बिजली बंद रही। पूरे दिन लोग उमस और पानी की किल्लत से लोग जूझते रहे। देर रात आपूर्ति बहाल हुई। मंगलवार सुबह चेकिंग महाभियान की वजह से सप्लाई बाधित रही। पूरे दिन में किस्तों में पांच घंटे बिजली मिली। शाम को सप्लाई बहाल हुई तो टाकीज रोड पर रखे ट्रांसफार्मर व रात में सरकारी अस्पताल के पास केबल में आग लग गई। रात में तमाम मोहल्लों में बिजली नहीं आई। किसी तरह बुधवार सुबह बिजली आई भी तो साढ़े आठ बजे असेनी से केशमपुर आई 33 केवी लाइन में फाॅल्ट होने से कस्बे की सप्लाई ठप हो गई। दोपहर डेढ़ बजे फाॅल्ट तो सही हो गया लेकिन बिजली नहीं आई। इस संबंध में अधिशाषी अभियंता विद्युत दिबियापुर अश्वनी कुमार ने बताया कि आपूर्ति बहाल करा दी गई है। कस्बे के जर्जर तारों को बदलकर नई केबल डाली जा रही है। कुछ समय के लिए बिजली बंद की जाती है। काम पूरा होते ही निर्बाध सप्लाई दी जाएगी।
गुरुवार से नवरात्र शुरू हो रहा है। तीन दिन से कस्बे की बिजली सप्लाई बदहाल है। लोग पानी की किल्लत से जूझने के साथ ही उमस और गर्मी से बेहाल है। बिजली उपभोक्ता सुनील कुमार, राजकुमार, सुरेंद्र, रामबाबू, शिवकुमार, राकेश आदि ने बताया की उन लोगों ने पावर हाउस पर जानकारी की तो बताया गया की कस्बे में केबिल पड़ रही है, इसलिए बिजली नहीं आ रही है।