फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Electricity supply to 400 villages was disrupted for 11 hours

Auraiya News: 400 गांवों की 11 घंटे बाधित रही बिजली आपूर्ति

Tue, 03 Sep 2024 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply to 400 villages was disrupted for 11 hours
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फफूंद। रविवार की देर रात कैंजरी रेलवे क्रॉसिंग के समीप केबल बाक्स जलने से 400 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जिसे ठीक करने में बिजली कर्मचारियों को 11 घंटे का समय लगा।
असेनी पावर स्टेशन से केशमपुर सब स्टेशन को विद्युत आपूर्ति की जाती है। तो केशमपुर सब स्टेशन से फफूंद कस्बे समेत लगभग 400 गांव को पांच फीडर से बिजली आपूर्ति होती है। केशमपुर सब स्टेशन से 10 किलोमीटर दूर बने चपटा सब स्टेशन को भी विद्युत अधिकारियों ने चार साल पहले केशमपुर की लाइन से जोड़ रखा है। दो सब स्टेशनों को लोड होने के कारण आए दिन फॉल्ट होते हैं और उपभोक्ताओं को परेशानी होती है।
विज्ञापन


रविवार रात लगभग एक बजे हल्की बारिश होने पर कैंजरी रेलवे क्रॉसिंग के पास भूमिगत केबल का बक्सा जल गया। जिससे विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। रात में उमस से लोग बेहाल हो उठे और काफी इंतजार के बाद जब बिजली न आने के संबंध में जानकारी की, तो पता चला की 33 केवी लाइन ब्रेक डाउन हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सोमवार सुबह चपटा सब स्टेशन के अवर अभियंता केके राठौर केशमपुर सब स्टेशन के अवर अभियंता ओमवीर सिंह विद्युत कर्मियों के साथ फाल्ट ढूंढने निकले। जिसमें काफी देर बाद फाल्ट मिला। कर्मचारियों ने मशक्कत कर जले बॉक्स को ठीक किया। जैसे ही आपूर्ति शुरू हुई तभी गपकापुर गांव के पास डबल पोल का तार जल गया। जिस पर मौके पर पहुंचकर कर्मचारियों ने उसकी भी मरम्मत की। इसके चलते लगभग 11 घंटे बाद सोमवार दोपहर लगभग तीन बजे बिजली आपूर्ति सुचारू हो सकी। इस बीच कस्बे की 40 हजार आबादी समेत 400 गांव के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।



रविवार रात बारिश का पानी केबल बाक्स में जाने से बक्सा जल गया। कर्मचारियों ने उसे दुरूस्त कर बाधित हुई आपूर्ति को शुरू करा दिया है। - ओमवीर सिंह, अवर अभियंता, केशमपुर

-------------------



चपटा सब स्टेशन की लाइन का लोड हटाने की मांग

आए दिन फफूंद कस्बा और ग्रामीण इलाके की बिजली आपूर्ति ठप होने से भाजपा मंडल फफूंद अध्यक्ष गोविंद मिश्रा ने नाराजगी जताई। बताया कि चार साल से केशमपुर सब स्टेशन की लाइन से जोड़कर चपटा सब स्टेशन चलाया जा रहा है। बारिश या आंधी आने पर चपटा सब स्टेशन की लाइन में फॉल्ट होता है। जिसका असर केशमपुर की लाइनों पर पड़ता है। यही कारण है कि आए दिन केबल बॉक्स जलने, इंसुलेटर डिस फटने के कारण आपूर्ति बाधित होती है। इस समस्या को देखते हुए विभागीय अधिकारियों से चपटा स्टेशन की लाइन हटाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed