फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Electricity supply disrupted for 15 hours in Achalda and 14 hours in Ajitmal

Auraiya News: अछल्दा में 15, अजीतमल में 14 घंटे बिजली ठप

Fri, 18 Jul 2025 11:20 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 18 Jul 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply disrupted for 15 hours in Achalda and 14 hours in Ajitmal
बिधूना/अजीतमल/कंचौसी। तेज हवा के साथ हुई बारिश से गुरुवार रात को बिधूना, अजीतमल, कंचौसी में बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई।
विज्ञापन

बारिश से अछल्दा में 15 घंटे और अजीतमल में 14 घंटे तक लोग बिना बिजली के रहे। इसी तरह कंचौसी में भी 30 गांवों में 16 घंटे बंद रही। इससे लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी।
अछल्दा के नेबिलगंज बिजली उपकेंद्र पर बिधूना सब स्टेशन से जाने वाली 33 केवीए की लाइन में गुरुवार रात लगभग 9 बजे ब्रेकडाउन हो गया। इससे फीडर से जुड़े अछल्दा, नेबिलगंज व बिधूना उपकेंद्र की सप्लाई बंद हो गई। अछल्दा उपकेंद्र से रुरुगंज फीडर, गुनौली फीडर, मोहम्मदाबाद फीडर व अन्य फीडर से जुडे सैकड़ों गांवों में सप्लाई बंद रही।
विज्ञापन

देर रात लाइनमैन मेघ सिंह, प्रवीण कुमार फॉल्ट ढूंढते रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली। अवर अभियंता धीरेंद्र कुमार ने बताया कि बिधूना से अछल्दा आई 33 केवीए की हाईटेंशन लाइन में रुरुखुर्द व पसुआ के पास पेड़ की डालियां गिरने से फॉल्ट हुआ था। कर्मचारियों द्वारा सही करा दिया गया व सुबह साढ़े 11 बजे सप्लाई चालू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजीतमल संवाद के मुताबिक उपकेंद्र अजीतमल के कंट्रोल पैनल में नमी के चलते आधी रात के बाद बरसात के कारण गायब हुई बिजली आपूर्ति शुक्रवार की दोपहर बाद शुरू हो सकी। चौदह घंटे बिजली न आने से लोग परेशान रहे।
सुबह करीब 9 बजे असैनी से आपूर्ति मिली लेकिन उपकेंद्र पर रखे कंट्रोल पैनल में नमी के चलते सप्लाई शुरू नहीं हो सकी। जेई अजय कुमार की टीम ने लगातार पांच घंटे कार्य करने के बाद कंट्रोल पैनल को सही किया। तब 14 घंटे बाद उपभेाक्ताओं को शुक्रवार दिन 2 बजे आपूर्ति मिल सकी। लगातार 14 घंटे तक बिजली न मिलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जेई अजय कुमार ने बताया कि लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं के चलते आपूर्ति बाधित रही।
कंचौसी संवाद के मुताबिक तेज हवा के साथ 10 बजे रात शुरू हुई बारिश से कंचौसी नगर की बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई। नगर के कई इलाकों में बिजली गुल रही। कई जगह लो वोल्टेज की समस्या ने भी लोगों को परेशान किया। शुक्रवार दोपहर दो बजे बहाल हो सकी।
असेनी पावर हाउस से जुड़े बिहारीपुर उपकेंद्र और नौगवा फीडर फीडरों से करीब 30 गांवों की बिजली आपूर्ति होती है। बारिश के बाद 33 केवीए मेनलाइन में फॉल्ट होने से जमौली, बिहारीपुर, कंचौसी गांव, बिनपुरापुर, सहायपुर, चंद्रपुर, प्रसाद पुरवा में बिजली नहीं रही। वहीं महिपाल पुरवा, नौगवा, अमरपुर, सुंदरपुर, रंजीतपुर, कनमऊ, हरतौली, सुखमपुर, कंचौसी, मधवापुर, मढ़नई, बट्टाहा सहित 30 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई।

वहीं कंचौसी उपकेंद्र से जुड़े मुखर्जी नगर, अंबेडकर नगर, गांधी नगर, दर्शन कनक नगर सहित अन्य वार्डों की बिजली आपूर्ति पूरी रात ठप रही। इससे लोग मोबाइल चार्ज और पानी के लिए परेशान रहे, लोगों के इनवर्टर भी ठप हो गए। जेई सतीश जायसवाल ने बताया कि फॉल्ट सही कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed