फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Electricity supply became smooth due to the efforts of Chairman and councilors

Auraiya News: चेयरमैन और सभासदों की कोशिश से विद्युत आपूर्ति सुचारू

Wed, 22 May 2024 01:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply became smooth due to the efforts of Chairman and councilors
फफूंद। कस्बा में शुक्रवार से ध्वस्त चल रही विद्युत आपूर्ति चेयरमैन, सभासदों और युवाओं के प्रयासों से सोमवार शाम से बहाल हो गई। बिजली आपूर्ति सही होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली और रात में लोग चैन की नींद सो पाए।
विज्ञापन

फफूंद कस्बा को केशमपुर विद्युत स्टेशन से आपूर्ति मिलती है। शुक्रवार की सुबह आठ बजे तार बदलने के नाम से आपूर्ति बंद कर दी गई, जो रात डेढ़ बजे शुरू हुई, लेकिन कुछ देर रहने के बाद बिजली चली गई। उसके बाद से शनिवार और रविवार को कस्बा की आपूर्ति बुरी तरह ध्वस्त हो गई। 72 घंटे में बमुश्किल आठ घंटे किश्तों में बिजली मिली। इससे भीषण गर्मी से लोग बेहाल हो उठे और पेयजल के लिए भारी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

रविवार दोपहर कस्बा के आक्रोशित उपभोक्ताओं ने पावर स्टेशन पहुंचकर बिजली को लेकर धरने पर बैठने की चेतावनी दी। बिजली की आपूर्ति दुरुस्त कराने के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद अनवर ने प्रमुख सचिव ऊर्जा को मेल करके एक पत्र भेजा और आपूर्ति दुरुस्त कराने की मांग की इसके बाद वह कस्बा के नागरिकों और सभासदों के साथ जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराने के लिए डीएम को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। बाद में चेयरमैन कस्बा के लोगों के साथ दिबियापुर विद्युत विभाग की अधिशासी अभियंता नेहा सिंह से भी मिले और उन्हें पत्र सौंपकर आपूर्ति सुचारू कराने की मांग की। सोमवार शाम विभाग ने कड़ी मेहनत करके कस्बा में बिजली आपूर्ति के दौरान हो रही दिक्कतों को दूर करके विद्युत आपूर्ति बहाल की।

केशमपुर अवर अभियंता नरेंद्र गौतम ने बताया की लोड की अधिकता से लोकल फाल्ट होने और केबल जलने से आपूर्ति में दिक्कत हो जाती है। कस्बे में बराबर आपूर्ति सुचारू चलती रहे इसके लिए प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed