{"_id":"eaf51ef299a89103cc7f8e17da79236c","slug":"electricity-pole-fell-on-houses-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली पोल मकान पर गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली पोल मकान पर गिरा
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Sun, 26 Jul 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर फफूंद मार्ग पर शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब नगर पंचायत के ठेकेदार जेसीबी मशीन से नाला खुदवा रहे थे और एक बिजली का खंभा जेसीबी से टकराकर एक घर पर जा गिरा। पूरे दिन संबंधित इलाके की बिजली गुल रही।
विज्ञापन
शनिवार पूर्वान्ह 11 बजे नगर पंचायत दिबियापुर के ठेकेदार द्वारा नाला खुदाई के लिए जेसीबी से कार्य कराया जा रहा था। जमुहां संघ की गली के पास में स्थित एक पोल से जेसीबी टकरा गई।
विज्ञापन
इसके बाद खंभा गिर एक मकान पर जा गिरा। घर के लोग आननफानन बाहर निकल आए। विद्युतकर्मियों को घटना की सूचना दी गई। संबंधित इलाके की लाइट काटकर शेष क्षेत्र की बिजली 12 बजे प्रारंभ कर दी गई।
विज्ञापन
बिजली कर्मियों के अनुसार देर शाम आठ बजे संबंधित इलाके की बिजली आपूर्ति पूर्ववत प्रारंभ हो जाएगी। इधर, मोहालवासियों का कहना है कि नाला खुदाई के कारण घरों के सामने मिट्टी पड़ी है। बरसात में मिट्टी काफी दुखदायी साबित हो रही है। लोगों ने नगर पंचायत से मिट्टी उठवाए जाने की मांग की है।