फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Electricity is being burnt in the chicken farm by putting it in a basket from the council school

Auraiya News: परिषदीय विद्यालय से कटिया डालकर मुर्गी फॉर्म जल रही बिजली

Fri, 15 Mar 2024 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Electricity is being burnt in the chicken farm by putting it in a basket from the council school
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। बीएसए ने बिधूना तहसील क्षेत्र के तीन स्कूलों का निरीक्षण किया। इसमें प्राथमिक विद्यालय के बड़ेराहार में प्रधानाध्यापक अनुपस्थित मिलीं। वहीं प्राथमिक विद्यालय लुखरदौरा से कटिया डालकर बगल के मुर्गी फॉर्म में बिजली जलती मिली। बीएसए ने प्रधानाध्यापकों को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा है।
शासन परिषदीय स्कूलों में काॅन्वेंट स्तर की सुविधाएं दिलाने के लिए तमाम योजनाएं संचालित कर रहा है, लेकिन उनके मताहत सरकार के प्रयासों पर पानी फेर रहे हैं। शुक्रवार को बीएसए के निरीक्षण में कुछ इसी तरह का मामला प्रकाश में आया। शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय बड़ेराहार का निरीक्षण किया। यहां प्रधानाध्यापक पूनम अनुपस्थित मिलीं।
विज्ञापन

विद्यालय में पंजीकृत 94 छात्र-छात्राओं में मात्र 21 उपस्थित मिले। प्राथमिक विद्यालय कुर्सी में कक्षा एक से पांच तक के छात्र एक ही कक्षा में बैठक कर पढ़ाई करते मिले। प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार उपस्थित मिले। यहां पर कक्षा नौ का छात्र बच्चों को पढ़ाता मिला। विद्यालय में पंजीकृत 75 छात्र-छात्राओं में 45 उपस्थित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय लुखरदौरा का बीएसए ने निरीक्षण किया। यहां पर विद्यालय से कटिया डालकर बगल के मुर्गी फॉर्म में कनेक्शन दिए जाने का मामला प्रकाश में आया। बीएसए ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय बड़ेराहार में प्रधानाध्यापक अनुपस्थित मिलीं हैं। यहां पर छात्र संख्या भी काफी कम मिली। इसी तरह लुघरदौरा में कटिया डालकर समीप के मुर्गी फॉर्म में बिजली जलाई जा रही थी।

दोनों ही विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता के साथ लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण में खामियां मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed