फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Wife Conspiracy husband created by Electricity Department

पत्नी उपभोक्ता पति को विद्युत विभाग ने बनाया आरोपी

Tue, 20 Mar 2018 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Tue, 20 Mar 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
Wife Conspiracy husband created by Electricity Department
electricity - फोटो : प्रतीकात्मक

अजीतमल (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के कस्बा बाबरपुर के मोहल्ला शिवाजी नगर निवासी एक महिला को बिजली विभाग का बकायेदार बनना महंगा साबित हुआ। विभाग ने बकायेदार महिला से बिल वसूली करने के लिए उसके पति के खिलाफ ही मामला दर्ज करा दिया। जानकारी होने पर पीड़ित पत्नी ने एसडीएम से न्याय की गुहार लगाई।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर नगर के ट्रांसफार्मर से बिजली विभाग की मिली भगत से निजी नलकूप चलाने की खबर वायरल होने के बाद बिजली विभाग के अधिकारी बाबरपुर कस्बे के मोहल्ला शिवाजी नगर निवासी निशी सक्सेना पत्नी अनुरोध सक्सेना उर्फ  चुन्नू सक्सेना के खेत पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान जेई ने खेत पर मौजूद पानी लगा रहे किसान से कनेक्शन के कागजात मांगे।
विज्ञापन


जिस पर उक्त किसान कागजात नहीं दिखा सका। जिस पर अधिकारी ने तत्काल मौके पर मौजूद व्यक्ति के खिलाफ अवैध तरीके से एलटी लाइन से कनेक्शन करके बिजली चोरी का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करा दिया। मुकदमा दज होने के बाद जब पुलिस खेत पर काम करने वाले अनुरोध सक्सेना के घर उसे पकड़ने पहुंची तो मौजूद निशि हतप्रभ रह गई। पूछने पर पुलिस ने बताया कि अनुरोध सक्सेना ने एलटी लाइन से अवैध तरीके कनेक्शन करके बिजली चोरी की है। जिसमें उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। महिला ने उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed