{"_id":"5ed928958ebc3e90240f877b","slug":"electricity-defaulters-can-deposit-bills-in-six-installments-auraiya-news-knp563746876","type":"story","status":"publish","title_hn":"शत-प्रतिशत ब्याज में छूट को बिजली बकायेदार किसान 30 जून तक करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शत-प्रतिशत ब्याज में छूट को बिजली बकायेदार किसान 30 जून तक करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन
विज्ञापन
शासन ने कोरोना महामारी के चलते ट्यूबवेल कनेक्शन धारक बिजली बकायेदार किसानों को बड़ी राहत दी है। ब्याज में शत प्रतिशत छूट के लिए अब 30 जून तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
इस योजना में पहले अंतिम तिथि 31 मई निर्धारित की गई थी। यही नहीं योजना के तहत बकाया बिल की धनराशि छह आसान किस्तों में भी जमा कर सकेंगे।
कोरोना महामारी के चलते लागू लॉकडाउन में किसानों की आर्थिक स्थिति गड़बड़ाने के चलते शासन ने ट्यूबवेल कनेक्शन धारक बिजली बिल बकायेदार किसानों को इस योजना का लाभ देने के लिए एक बार फिर से आखिरी तिथि बढ़ा दी है।
इस संबंध में एक्सईएन डिस्ट्रीब्यूशन एसके सिंह ने बताया कि योजना की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। इसका ट्यूबवेल के बिजली बिल बकायेदार किसान लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
योजना में निर्धारित समय सीमा में पंजीकरण कराने वाले किसानों को ब्याज में शत-प्रतिशत छूट दी जा रही है। किसान छह आसान किस्तों में भी बकाया धनराशि जमा कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि अब तक 12 सौ ट्यूबवेल बिजली बिल बकायेदार किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। 11 सौ किसानों का पंजीकरण कराया जाना अभी शेष है।