{"_id":"610594138ebc3eba7b0e79d6","slug":"electricity-cut-due-to-poll-fell-auraiya-news-knp6435683128","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत पोल और ट्रांसफार्मर गिरे, आठ गांव की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत पोल और ट्रांसफार्मर गिरे, आठ गांव की बिजली गुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एरवाकटरा (औरैया)। बारिश और तेज हवा चलने से कई जगहों पर पोल और ट्रांसफार्मर गिर गए। इसके कारण क्षेत्र के आठ गांवों की बिजली गुल हो गई।
शुक्रवार को बारिश के दौरान ब्लाक के भैदपुर गांव से निकली विद्युत लाइन के पांच खंभे और ट्रांसफार्मर गिर गए। इससे नगला सुभाष, भूटा, दासीपुर, जसवंतपुर, कछपुरा, परशुआ, जोगिनडेरा गांवों की बिजली गुल हो गई। शनिवार को ग्राम प्रधान श्रीप्रकाश यादव के साथ अरविंद वर्मा, अशोक यादव, श्रीकृष्ण कमल आदि ने इसकी जानकारी प्रशासन को देकर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।
बारिश से मकानों में आईं दरारें
अजीतमल। कस्बे के मोहल्ला आर्य नगर में मदनलाल, शिवम कुमार, बंटी दीक्षित, दिनेश दीक्षित आदि के मकानों में बरसात के कारण दरारें पड़ र्गइं। इससे लोग दहशत में हैं। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि लगातार हो रही बारिश और जलभराव के कारण समस्या है। लोगों ने तहसील प्रशासन से सहायता की मांग की है। (संवाद)