{"_id":"5e2b3a8a8ebc3e8c8722e574","slug":"electricity-auraiya-news-knp540497932","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली शिविर में उपभोक्ताओं ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली शिविर में उपभोक्ताओं ने किया विरोध
विज्ञापन
सहायल (औरैया)। सहायल बाजार स्थित जनसेवा केंद्र में शुक्रवार को विद्युत विभाग ने बिल सुधार व समस्याओं के निस्तारण के लिए शिविर लगाया। शिविर में उपभोक्ताओं ने खराब मीटर व बिना रीडिंग के भेजे जा रहे बिलों का मुद्दा उठाया। इस दौरान एक्सईएन सूर्य प्रताप व अवर अभियंता राजेश कुमार की मौजूदगी में उपभोक्ताओं ने खूब खरी खोटी सुनाई। लोगों ने कहा कि विभाग केवल बिल की वसूली करता है, उपभोक्ताओं की सुविधा से किसी का कोई सरोकार नहीं है। शिविर में 1.08 लाख रुपये की राजस्व वसूली हुई।
सहायल बाजार स्थित जनसेवा केंद्र में लगे शिविर में खराब मीटर व बिना रीडिंग के भेजे जा रहे बिलों को लेकर शुरू से ही गहमागहमी रही। इसके अलावा अनियमित बिजली आपूर्ति का भी मुद्दा छाया रहा। शिविर में उपभोक्ता अनिल मिश्रा ने बताया कि तीन महीने से मीटर, बिजली बिल सुधार के लिए कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं, कोई सुनने वाला नहीं है। बिजली भी समय से नहीं मिल पा रही है।
विद्युत विभाग के एक्सईएन सूर्य प्रताप ने बताया कि जो भी मीटर खराब है या जिसका बिल अधिक व बिना मीटर रीडिंग के बिल आ रहा है, उसे जल्द सही कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि किसी उपभोक्ता को किसी प्रकार की बिल को लेकर दिक्कत है और विभाग में सुनवाई नहीं हो रही है तो वह सीधे उनके पास आए। अवर अभियंता राजेश कुमार ने कहा बिजली सप्लाई की समस्या को जल्द से जल्द सुधारने का प्रयास किया जाएगा।