{"_id":"c063440f8c4bb3f830965fac7db6127d","slug":"electrical-workers-protesting-bill-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल वसूली का बिजली कर्मियों ने किया विरोध ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल वसूली का बिजली कर्मियों ने किया विरोध
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Wed, 30 Dec 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
बिजली कर्मचारियों ने दिबियापुर स्थित बिजली वितरण खंड कार्यालय में बैठक कर सामान्य बिजली उपभोक्ता की भांति एक जनवरी से बिजली बिल वसूलने का विरोध किया। कर्मियों ने एक्सईएन को ज्ञापन सौंपा। उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग उप्र ने एक जनवरी 2016 से विभागीय कर्मियों के आवासीय परिसरों में मीटर स्थापित कर सामान्य उपभोक्ताओं की भांति बिलिंग किए जाने का फरमान जारी किया है। इस नियम का सभी बिजली कर्मियों ने बैठक कर विरोध जताया।
कर्मियों के अनुसार ऐसा करने से उनकी पहचान ही समाप्त कर दी जाएगी। मांग की कि विभागीय कर्मचारियों की बिलिंग पूर्व की भांति की जाए। ऐसा न होने की स्थिति में नियामक आदेश के विरोध में केंद्रीय पदाधिकारियों के निर्देशानुसार विरोध प्रदर्शन की रणनीति बनाई जाएगी। सभी ने एक्सईएन झब्बूराम को संबंधित ज्ञापन दिया। अवर अभियंता राजेश कुमार, जेई ओमवीर सिंह, जेई प्रदीप कुमार, जेई आमोद आनंद, अनुरुद्ध सिंह, बुद्धप्रिय गौतम, ब्रजेंद्र कुमार, विजय कुमार, रामहित निषाद, चंद्रकली, संजीव कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, आलोक कुमार, अमित कुमार, नफीस अली, प्रवीन कुमार, अक्षय कुमार, शिवकुमार, रघुनाथ, देव कुमार, नरायन सिंह, अजीम आरिफ आदि मौजूद रहे।