फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Elections will decide the future of coming generations: Akhilesh

आने वाली पीढि़यों का भविष्य तय करेगा चुनाव : अखिलेश

Sat, 11 May 2024 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 11 May 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Elections will decide the future of coming generations: Akhilesh
बिधूना। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर जिले में चौथे चरण के तहत 13 मई को मतदान होना है। शनिवार को प्रचार के अंतिम दिन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कन्नौज से पार्टी के प्रत्याशी अखिलेश यादव ने रोड शो किया। बिधूना के भगत सिंह चौराहा से एरवाकटरा तक के 16 किमी. के रोड शो में जगह-जगह भीड़ देखकर उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरा।
विज्ञापन

सपा सुप्रीमो का हेलीकाप्टर तहसील मैदान में शनिवार दोपहर उतरा। जहां से वह वाहन के जरिए भगत सिंह चौराहा पर पहुंचे। जहां पर खड़े रथ पर चढ़कर जुटी भीड़ को उन्होंने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जब तक वोट न पड़ जाए तब तक आप हमारी मदद करने के लिए घर-घर जाकर वोट मांगना। हमारे साथी घर घर जाकर वोट मांगेंगे और समाजवादी पार्टी को जिताएंगे। उन्होंने कहा कि यह जो चुनाव होने जा रहा है 2024 का यह चुनाव न केवल हमारे भविष्य बल्कि आने वाली पीढ़ी का भविष्य कैसा होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक तरफ वह लोग हैं जो संविधान को खत्म करना चाहते हैं, संविधान के भक्षक लोग हैं और दूसरी तरफ समाजवादी व इंडिया गठबंधन के लोग हैं, जो संविधान को बचाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने बेरोजगारी दी, महंगाई दी और अन्याय दिया। कोई वर्ग नहीं बचा जिसे भाजपा सरकार ने अपमानित न किया हो। उन्होंने कहा इन लोगों ने भेदभाव के साथ जितना अन्याय कर सकते थे अब तक किया। आज खुशी है कि इस बार बिधूना और आसपास के लोगों ने कन्नौज व इटावा लोकसभा सीटों को सपा को जिताने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि अब तो बुजुर्गों का साथ भी पीडीए के साथ है। रथ पर उनके साथ क्षेत्रीय विधायक रेखा वर्मा, दिबियापुर प्रदीप यादव समेत कई नेता मौजूद रहे। जगह-जगह एरवाकटरा तक जुटी भीड़ का अखिलेश यादव ने रुककर अभिवादन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------------
फोटो-11एयूआरपी 23- होर्डिंग व बैनर को क्रेन से हटाते नगर पंचायत कर्मी। संवाद
रोड शो के स्वागत को लेकर होर्डिंग का बना दिया किशनी मार्ग पर गेट
बिधूना। समाजवार्दी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के रोड शो को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह रहा। बिधूना किशनी मार्ग पर आचार सहिता उल्लघंन करते हुए किशनी बस अड्डा के पास बास बल्ली लगाकर सपा की होल्डिंग का स्वागत गेट लगा दिया। क्षेत्रीय लोगों ने अपनी-अपनी फोटो लगने के साथ-साथ नगर पंचायत के विद्युत पोल पर होर्डिंगें लगा दी। जिसकी जानकारी पुलिस प्रशासन को हुई और तत्काल नगर पंचात कर्मचारियों के जरिए होर्डिंग बैनर व स्वागत गेट को हटवाया गया। वहीं पुलिस ने एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्रीकेश भारती ने बताया कि कौन हिरासत में इसकी जानकारी नहीं है। जानकारी करके बताया जाएगा। अगर कोई तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed