फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Elections are won through gimmicks, not development: Shyam Prakash

चुनाव तिकड़म से जीता जाता है, विकास से नहीं : श्याम प्रकाश

Sun, 31 May 2026 10:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
Elections are won through gimmicks, not development: Shyam Prakash
फोटो-34-श्याम प्रकाश। स्क्रीन शॉट
हरदोई। बेबाक बयानबाजी के लिए सूबे में अलग पहचान रखने वाले गोपामऊ से भाजपा विधायक श्याम प्रकाश एक बार फिर सुर्खियों में हैं। शनिवार को टड़ियावां ब्लॉक सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में दिए गए भाषण का कुछ अंश सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यहां विधायक श्याम प्रकाश ने ग्राम प्रधानों से कहा कि चुनाव तिकड़म से जीता जाता है, विकास से नहीं।
विज्ञापन


विधायक श्याम प्रकाश पिछले एक वर्ष से ग्राम प्रधानों का कार्यकाल खत्म होने पर उन्हें ही प्रशासक बनाए जाने की वकालत कर रहे थे। बीते दिनों शासन ने यही आदेश लागू कर दिया। इसके बाद शनिवार को टड़ियावां विकास खंड के ग्राम प्रधानों ने ब्लॉक सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में विधायक श्याम प्रकाश का आभार जताया। इसी कार्यक्रम में श्याम प्रकाश ने कहा कि विकास से कोई वोट-ओट नहीं मिलते। हमने भी बहुत विकास कराकर देखा। जिन-जिन गांव की सड़कें बनवा दीं वहां बूथों पर वोट ही नहीं निकले। इसके बाद विधायक ने कहा कि एक प्रैक्टिकल बात बता दें। चुनाव तिकड़म से जीता जाता है, विकास से नहीं। प्रधानों को चुनावी मंत्र देते हुए विधायक ने कहा कि साम दाम दंड भेद कुछ भी अपनाना पड़े अगला चुनाव फिर से जीतना ही है। विधायक का यह बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।
विज्ञापन



सपा मुखिया ने लिखा : विधायक को पार्टी से निकालेंगे या भाजपा अगला मुख्यमंत्री घोषित करेगी
सोशल मीडिया पर चल रहे भाजपा विधायक के बयान पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी टिप्पणी की। उन्होंने एक्स पर लिखा कि भाजपा में जो जितना बेइमान, वो बैठा है उतनी ऊंची मचान। भाजपा बेइमानी से चुनाव जीतती है। इस बात को स्वीकार करके भाजपा के विधायक ने भ्रष्ट भाजपाई राजनीति का एनकाउंटर कर दिया है। साथ ही इसके ऊपर बुलडोजर भी चलवा दिया है। देखते हैं कि अब इन भाजपाई विधायक को पार्टी से निकाला जाता है या भाजपा द्वारा अगला मुख्यमंत्री घोषित किया जाता है। इस बार जनता भाजपा की सारी तिकड़म निकाल देगी। भाजपा हारेगी और फिर कभी नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed