{"_id":"608d9afb8ebc3e246b0d8899","slug":"election-counting-today-auraiya-news-knp6263050151","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना आज, देररात तक चलीं तैयारियां, अधिकारियों ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना आज, देररात तक चलीं तैयारियां, अधिकारियों ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। पंचायत चुनाव की मतगणना आज सात केंद्रों पर होगी। इसकी तैयारियां शनिवार देर रात तक चलीं। डीएम और एसपी ने मतगणना स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्था परखी। प्रत्याशियों व उनके समर्थकों को परिचय पत्र भी वितरित किए गए।
शनिवार सुबह से ही जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक अपर्णा गौतम व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने मतगणना की तैयारियों का जायजा लिया। तिलक महाविद्यालय में एसडीएम सदर रमेश चंद्र यादव ने सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम देखे। मतगणना स्थलों पर प्रत्याशी व अन्य समर्थक परिचय प्राप्त करने के लिए देर शाम तक पहुंचे।
जिसके कारण मतगणना स्थल पर पूरे दिन भीड़ बनी रही। डीएम ने कहा कि मतगणना टेबलों पर वही मौजूद रहें, जिस ग्राम पंचायत की मतगणना होनी है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी अपर्णा गौतम ने पुलिस अधिकारियों और संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देश दिए। सहार में स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज पहुंची एसपी व एएसपी शिष्यपाल बैरीकेडिंग में लगीं बल्लियां हल्की देख नाराजगी जाहिर की। नाराज एसपी ने ठेकेदार को फटकार लगाई।
विज्ञापन
13 चरणों में होगी सेहुद की मतगणना
दिबियापुर (औरैया)। ब्लाक भाग्यनगर में मतगणना जनता महाविद्यालय चंद्रनगर सेहुद में होगी। यहां पर भाग्यनगर की 13 न्याय पंचायतों की मतगणना के लिए 28 टेबलें लगाईं गईं हैं। सबसे बड़ी ग्राम पंचायतों में शुमार सेहुद की मतगणना सर्वाधिक 13 चरणों में होगी। आरओ एसके उत्तम के अनुसार रविवार को होने वाली मतगणना में भाग्यनगर ब्लाक के कुल 232 बूथों की मतगणना होगी। (संवाद)