{"_id":"a4154d2fa4d76a957902ee46b7410ca0","slug":"elders-showed-enthusiasm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्गो ने दिखाया उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्गो ने दिखाया उत्साह
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Thu, 10 Dec 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
प्रधानी चुनाव के अंतिम चरण में गांव के बुजुर्गों ने भी जमकर अपने मत का प्रयोग किया। कुछ तस्वीरें इनकी साक्षी बनीं। सदर ब्लाक के ग्राम तुर्कीपुर में बुजुर्ग मंगली प्रसाद के पैरों में तकलीफ होने के बावजूद उन्होंने डॉक्टर को दिखाने से पहले अपने परिजनों के साथ जाकर मताधिकार का प्रयोग किया।
वहीं, ग्राम आनेपुर के 75 वर्षीय वयोवृद्ध भगवतीशरण चलने में असमर्थ होने के कारण चारपाई में लेट कर वोट डालने गए। ग्राम खानपुर में हिम्मत बटोरकर वोट डालने पहुंचीं वृद्धा से जब और चला ना जा सका तो उन्होंने अपने नाती का सहारा लेकर अपने मौलिक अधिकार का प्रयोग किया।