फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Elderly man riding a moped dies after colliding with a truck

Auraiya News: ट्रक की टक्कर से मोपेड सवार बुजुर्ग की मौत

Mon, 09 Feb 2026 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 09 Feb 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Elderly man riding a moped dies after colliding with a truck
फोटो-31अस्पताल के बाहर मौजूद पुलिस। संवाद
बिधूना। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बिधूना-एरवाकटरा मार्ग पर भटौली गांव के पास सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रिश्तेदारी में आयोजित तिलक समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे मोपेड सवार बुजुर्ग की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव मुर्चा निवासी छुटकन (75) मोपेड से उमरैन किसी रिश्तेदार के यहां तिलक समारोह में गए थे। वहां से लौटते समय शाम करीब 5 बजे जैसे ही वह भटौली गांव के समीप पहुंचे, तभी किसी अज्ञात ट्रक ने उनकी मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बुजुर्ग को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना ले जाया गया, वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि अज्ञात ट्रक की टक्कर से यह दुर्घटना हुई है। मामले की जांच की जा रही है, तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed