{"_id":"68657b7ab4f35d4f290f4839","slug":"elderly-man-dies-due-to-lightning-young-woman-gets-burnt-auraiya-news-c-211-1-aur1007-128208-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बिजली गिरने से बुजुर्ग की मौत, युवती झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बिजली गिरने से बुजुर्ग की मौत, युवती झुलसी
Thu, 03 Jul 2025 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Thu, 03 Jul 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
घटना की जांच करतीं नायब तहसीलदार व मौजूद ग्रामीण।
- फोटो : घटना की जांच करतीं नायब तहसीलदार व मौजूद ग्रामीण।
बिधूना (औरैया)। गांव डगरूआपुर में रात करीब आठ बजे अचानक बिजली गिरने एक बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि छत पर बैठी परिवार की युवती झुलस गई। वहीं एक बकरी भी मर गई।
घायल युवती का अस्पताल में इलाज चल रहा है। नायब तहसीलदार व क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके पर पहुंच कर जांच की। बेला थाना क्षेत्र के गांव डगरूआपुर निवासी मुन्नालाल (72) अपने घर के दरवाजे में बैठे थे।
अचानक रात आठ बजे बिजली कड़की और मुन्नालाल के ऊपर जा गिरी। जिससे उनकी मौत हो गई। जबकि छत पर बैठी परिवार के लज्जाराम के बेटी आरती (18) भी बिजली की चपेट में आकर झुलस गई। वहीं बगल में बंधी एक बकरी भी मर गई।
विज्ञापन
घायल युवती को इलाज बेला के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज चल रहा है। जानकारी मिलते ही नायब तहसीलदार रुचि मिश्रा ने क्षेत्रीय लेखपाल के साथ गांव पहुंचकर जांच की। एसडीएम बिधूना गारिमा सोनकिया ने बताया कि जरावन के पास डगरूआपुर गांव में बिजली गिरने बुजुर्ग व एक बकरी मौत हो गई।
झुलसी युवती का परिजन इलाज करा रहे हैं। पीड़ित परिजनों को सरकारी सहायता दिलाई जाएगी। उधर, पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी कर रही है। बुजुर्ग की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली गिरने से गांव के लोग सहमे हैं।