{"_id":"6379295110191952eb58a43f","slug":"eight-more-dengue-patients-found-auraiya-news-knp7292097158","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैयाः डेंगू के आठ मरीज और मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैयाः डेंगू के आठ मरीज और मिले
विज्ञापन
औरैया। जिले में डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग नियमित जांच कराने का दावा कर रहा है, फिर भी डेंगू का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। शनिवार को आठ डेंगू के मरीज और मिले हैं।
शनिवार को अजीतमल के चकसकतापुर, अजीतमल, झबरा गांव, बनसई, बीनपुरापुर, कंचौसी व रूदौली में सात लोग किट से और एक एलाइजा जांच में डेंगू संक्रमित मिले है। टीम ने संक्रमितों के परिजनों की सैंपलिंग की। जिले में अब डेंगू संक्रमितों की संख्या 73 हो गई है। इनमें से चार लोग डेडीकेटेड अस्पताल में भर्ती है। इनकी निगरानी के लिए छह डॉक्टरों की टीम जिला अस्पताल चिचौली में है।
जिले के 10 सरकारी अस्पतालों में शनिवार को साढ़े 11 सौ से अधिक मरीज इलाज कराने को पहुंचे, इसमें से अधिकांश मरीज वायरल बुखार, खांसी-जुकाम, सिर व पेट में दर्द, शरीर में कमजोरी समेत आदि मर्ज के रहे।
विज्ञापन
वहीं, सहायल, उपरेंगा, फरीदपुर, अजीतमल, दिबियापुर, सहार व अछल्दा समेत अन्य जगहों पर जाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम नें लोगों की जांच की। इस दौरान टीम को 80 से अधिक लोग बुखार से ग्रसित मिले। डिप्टी सीएमओ डॉ. मनोज कुमार व डॉ. सरफराज अंसारी को अछल्दा के पसई गांव के कुछ घरों में डेंगू का लार्वा मिला है।