{"_id":"5867fd6e4f1c1b7b25eeba3d","slug":"eight-electric-power-stations-halt","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ बिजली केंद्रों से ठप की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ बिजली केंद्रों से ठप की बिजली
auraiya,amar ujala beauro
Updated Sun, 01 Jan 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
बिजली केंद्र पर हंगामा करते संविदा बिजली कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के एक नंबर बिजली केंद्र पर आठ केंद्रों के संविदा बिजली कर्मियों ने देर शाम जमा होकर एसडीओ को निलंबित किए जाने की मांग की। इस दौरान बिजली कर्मियों ने सभी केंद्रों से बिजली आपूर्ति ठप कर हंगामा किया। नए साल के आगमन में कुछ ही घंटे शेष हैं। ऐसे में बिजली ठप हो जाने से तैयारियां धरी की धरी रह गईं।
शनिवार शाम जिले के औरैया एक नंबर, औरैया दो नंबर, चपटा, आनेपुर, भगौतीपुर सरैंया, केशमपुर, अजीतमल, अयाना के संविदा बिजली कर्मियों ने एक नंबर बिजली सबस्टेशन पर हंगामा काटा। इस दौरान बिजली कर्मियों ने बताया कि बिजली संविदा कर्मी करन सिंह पुत्र लाल सिंह निवासी महाराजपुर लाइनमैन था। वह सब स्टेशन आनेपुर पर कार्यरत था। कभी-कभी उपखंड अधिकारी अजीतमल व अवर अभियंता चपटा के कहने पर वह गांव में लाइन का काम करने चला जाता था। बताया कि दो दिन पहले भी उप खंड अधिकारी नीरज गर्ग के कहने पर उक्त संविदा कर्मी चपटा में लाइन पर काम करने गया था। जहां करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
बिजली कर्मियों ने बताया लाइनमैन को घायलावस्था में जब वह एसडीओ की गाड़ी से अस्पताल ले जाने लगे तो एसडीओ ने गाड़ी से ले जाने पर मना कर दिया। कहा कि यह ठेकेदार का आदमी है। इससे उक्त लाइन मैन को समय से अस्पताल न पहुंचा पाने के चलते उसकी मौत हो गई। संविदा कर्मियों ने बताया कि एसडीओ नीरज गर्ग कर्मचारियों से गालियां देकर बात करते हैं। वहीं उन्होंने बिना किसी बात के अजीतमल में तैनात दो एसएसओ रत्नेश व उदय को नौकरी से हटा दिया। संविदा कर्मियों ने इन सभी बातों को एसडीओ को निलंबित किए जाने की मांग की है। इस दौरान उन्होंने आठ बिजली केंद्रों की बिजली आपूर्ति भी बंद कर दी।