फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   education

टोल फ्री नंबर पर दर्ज होंगी विद्यालयों की समस्याएं

Thu, 24 Dec 2020 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
education
औरैया। बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों एवं स्कूल की समस्याओं के निस्तारण के लिए अब टोल फ्री नंबर पर शिकायतें दर्ज की जाएंगी। शासन स्तर पर टोल फ्री पर प्राप्त सभी समस्याओं एवं शिकायतों के संबंध में 15 सदस्यीय टीम को योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

जिले में 1516 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। इसमें करीब एक लाख दस हजार बच्चे अध्ययनरत हैं। शिक्षक अपने समस्याओं के निस्तारण के लिए कार्यालय के चक्कर लगाते रहते हैं। बेसिक शिक्षा विभाग ने शिकायतों के समाधान के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया है।
विज्ञापन

वर्तमान में टोल फ्री नंबर 1800--180-666 पर प्रेरणा, दीक्षा समेत विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं के साथ शिक्षकों, कर्मचारियों, अभिभावकों और ग्राम प्रधानों द्वारा भी शिकायत व समस्याएं दर्ज कराने की व्यवस्थाएं की गई है। विभाग शिकायत का निस्तारण करने के साथ ही प्रगति की रिपोर्ट शिकायतकर्ता को अवगत कराएगा। विभाग ने भविष्य में इसे और बेहतर बनाने के संकेत दिए हैं। इस टोल फ्री नंबर से शिक्षकों को काफी राहत मिलेगी। उधर, बीएसए चंदना राम इकबाल ने बताया कि शिकायतों के निस्तारण के लिए राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय से टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। जिले में इसके क्रियान्वयन की कवायद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed