फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   education

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान सफल बनाएं

Sat, 26 Sep 2020 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
education
औरैया। शुक्रवार को जिलाधिकारी अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, जिला बाल संरक्षण समिति, बाल विवाह रोकथाम तथा कन्या सुमंगला योजना के संबंध में बैठक हुई। बैठक में भ्रूणहत्या रोकने, समान लैंगिक अनुपात स्थापित करने, बाल विवाह की कुप्रथा को रोकने, बालिकाओं के स्वास्थ्य व शिक्षा को प्रोत्साहन देने, बालिकाओं को स्वावलंबी बनाने एवं बालिका जन्म के प्रति समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य समाज में जागरूकता लाना है और बेटियों के घटते लिंगानुपात को बढ़ाना है। निर्देशित किया कि परिषदीय विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थानों पर वॉल पेंटिंग कराकर जागरूकता फैलाई जाए। इसके अलावा ग्राम स्तरीय समितियों के माध्यम से स्टीकर तथा सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर लगवाए जाएं एवं बालिकाओं के संबंध में गांव में जागरूकता लाई जाए। इसके अतिरिक्त आगामी 11 अक्टूबर को होने वाले अंतराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कराए जाएं। एकल कन्या वाले अभिभावकों को सम्मानित किया जाए। जिला बाल संरक्षण समिति की बैठक का भी आयोजन किया गया। जिसमें संस्थागत एवं गैर संस्थागत बच्चों की देखभाल करने के संबंध में जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया। साथ में यह भी कहा गया कि ऐसे किशोर जो जमानत पर हैं उनका सर्वे कराया जाए और उनकी आवश्यकता के अनुसार उनकी सहायता की जाए। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की समीक्षा भी जिलाधिकारी द्वारा की गई, जिसमें उन्होंने निर्देशित किया कि ऐसे सभी विभाग जिनके यहां आवेदन पत्र सत्यापन हेतु लंबित हैं वह दो दिन में सत्यापित करके पोर्टल पर फॉरवर्ड कर दें। जिससे कि पात्र आवेदकों को लाभान्वित कराने की कार्रवाई की जा सके। बैठक में सीडीओ अशोक बाबू मिश्रा, डीआईओएस ह्रदय नारायण त्रिपाठी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 अशोक कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी आवेश कुमार सिंह ने बताया कि सुमंगला कन्या योजना के तहत 6 श्रेणियों में कुल 15 हजार रुपये दिए जाते हैं। पहली श्रेणी में कन्या के जन्म होने पर दो हजार, द्वितीय श्रेणी में एक साल तक के पूर्ण टीकाकरण पर एक हजार, तृतीय श्रेणी में कक्षा प्रथम में प्रवेश के बाद दो हजार, चतुर्थ श्रेणी में कक्षा छह में प्रवेश के बाद दो हजार, पंचम श्रेणी में कक्षा नौ में प्रवेश के बाद तीन हजार, षष्टम श्रेणी में कक्षा बारवीं उत्तीर्ण करके स्नातक अथवा दो वर्षीय अथवा अधिक अवधि के डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के उपरान्त 5 हजार रुपये देने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed