फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   education

मोबाइल की खिड़की खोल सुनेंगे कहानियां

Sun, 09 Aug 2020 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
education
औरैया। बेसिक शिक्षा विभाग ने प्राथमिक स्कूलों के बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई को सुगम बनाने के लिए खिड़की नाम से ई-मैगजीन लांच की है। इससे बच्चों को घर बैठे ही पाठ्य सामग्री उपलब्ध होंगी। लाइब्रेरी के रूप में बनी ई-मैगजीन में प्रारंभिक कक्षाओं में उपयोगी ऑडियो कहानी, कविता व पिक्चर बुक दी गई है। इसे शिक्षकों के बाद बच्चों के व्हाट्सएप ग्रुप पर शेयर किया जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की वजर से विद्यालय बंद चल रहे हैं और छात्र घर पर बैठकर ही पढ़ाई कर रहे हैं। विभिन्न डिजिटल माध्यम से बच्चों को पढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों के छात्रों को ई-लाइब्रेरी की सुविधा दी जाएगी। विभाग की ओर से शिक्षिकों को ई-मैगजीन का पहला अंक प्रकाशित कर मोबाइल पर उपलब्ध कराया जाएगा। इसका नाम लाइब्रेरी खिड़की रखा गया है। बच्चों में पढने और सीखने की प्रक्रिया को जागृत करने के उद्देश्य से यह पहली की गई है। ई-मैगजीन सप्ताह में दो बार मंगलवार और शुक्रवार को प्रकाशित की जाएगी जो शिक्षकों को उनके मोबाइल पर उपलब्ध करा दी जाएगी। शिक्षक के माध्यम से छात्रों को उपलब्ध करा देंगे।
विज्ञापन

बीएसए एसपी सिंह का इस संबंध में कहना है कि कोविड-19 के चलते के कारण स्कूल बंद रहने से सबसे ज्यादा छोटे बच्चे प्रभावित हुए हैं। उन्हें मानसिक रुप से स्वस्थ रखने के साथ ही उनके रचनात्मक प्रवृत्ति को बढ़ावा देने के लिए ई-मैगजीन लांच की गई है। बच्चों की उम्र के हिसाब से इसमें पाठ्य क्रम सामग्री दी गई है। इसमें उनमें पढ़ाई की रोचकता बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed