फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   education

ऑनलाइन प्रशिक्षण कराए जाने का शिक्षकों ने जताया विरोध

Tue, 21 Jul 2020 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
education
औरैया। ऑनलाइन प्रशिक्षण कराने को लेकर शिक्षकों में नाराजगी है। सोमवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने डिप्टी बीएसए राजेश सिंह को बीएसओ कार्यालय पर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अविलंब इस आदेश को वापस लिए जाने की मांग की।
विज्ञापन

शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विपिन तिवारी ने बताया कि ऑनलाइन प्रशिक्षण के लिए सभी शिक्षकों के पास एंड्रायड फोन उपलब्ध नहीं हैं और न ही सभी शिक्षकों को एंड्रायड फोन चलाने का प्रशिक्षण दिया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की लचर व्यवस्था होने के साथ नेटवर्क पर गूगल मीट जैसे एप पर वीडियो चलाना संभव नहीं है। ऑनलाइन प्रशिक्षण के लिए कोई संसाधन भी उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। सभी शिक्षकों ने ऑनलाइन प्रशिक्षण निरस्त कराए जाने की मांग की। इस मौके पर सहदेव सिंह वर्मा, शिवकांती, संतोष दुबे, मनोज चौबे आदि शिक्षक मौजूद रहे। कोविड-19 के दृष्टिगत शासन ऑनलाइन शिक्षा को बढ़ावा दे रही है। इसके लिए शिक्षकों को ऑनलाइन प्रशिक्षण देने के आदेश सभी जिला मुख्यालयों को दिए हैं ताकि घर बैठे बच्चों को बेहतर शिक्षा मुहैया कराई जा सके। जिससे सोशल डिस्टेसिंग का पालन हो सके, लेकिन शिक्षक सरकार की मंशा पर पलीता लगा रहे हैं। इस व्यवस्था का शिक्षक बड़े पैमाने पर विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed